वन विहार में इलाज के लिए लाई गई लकवा ग्रस्त बाघिन की सेहत में ज्यादा सुधार नहीं आ रहा है। वह भोजन तो कर रही है लेकिन मूवमेंट नहीं कर पा रही।
यहां के डॉक्टर उस पर लगातार नजर रख रहे हैं इस बाघिन के दो शावक भी हैं जो पन्ना में है ।
वन बिहार के अधिकारियों के मुताबिक जब तक बाघिन स्वस्थ नहीं हो जाती तब तक उसे यही रखा जाएगा। हालांकि वह एक बार में करीब 5 किलो मीट खा रही है। यहां के अधिकारियों ने बताया कि नियमित रूप से उस दवाई दी जा रही है लेकिन यह अभी नहीं कहा जा सकता कि उसकी स्थिति में कब तक सुधार आएगा। इसके लिए एनिमल आर्थो की भी सलाह ली जाएगी।
उसे यहां लाए हुए 10 दिन हो चुके हैं वह अपने पिछले पैरों पर जोर नहीं डाल पा रही।
