भोपाल एम्स में सरकार से 100 एकड़ जमीन की मांग की है जिस पर वह पीडियाट्रिक सेंटर बनवाना चाहते हैं जिसमें बच्चों का पूरी तरह के इलाज की सुविधा होगी।
एम्स प्रबंधन भोपाल में अपेक्स पीडियाट्रिक सेंटर बनाना चाहता है इसमें बच्चों के लिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों समेत सर्जरी और मेडिसन संबंधी दूसरी तमाम बीमारियों के इलाज की सुविधा होगी प्रबंधन ने राज्य सरकार से 100 एकड़ जमीन की मांग करते हुए प्रस्ताव रखा है कि परिसर के आसपास की जमीन हो ताकि अस्पताल का विस्तार किया जा सके।
यदि जमीन मिलती है तो, यहां बच्चों के लिए अपेक्स पीडियाट्रिक सेंटर के साथ ही अन्य सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा ।ताकि उन्हें इलाज के लिए इधर से उधर डिपार्टमेंट में भटकना न पड़े। एम्स डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर इस संबंध में चर्चा की । वहीं परिसर के पास ही भेल खाली जमीन चाह रहे हैं।
जरूरत: एम्स में 950 बेड हैं इनमें से 90% लगभग भरे रहते हैं 10% बेड इमरजेंसी के लिए खाली रखना अनिवार्य होता है ,ऐसे ऐसा अक्सर यहां मरीजों को बेड नहीं मिल पाते ,यह स्थिति रोज ही होती है कि जितने बेड खाली हैं उससे ज्यादा मरीज कतार में होते हैं इसलिए एम्स के विस्तार की जरूरत पड़ रही है।
