सार :

जूनियर NTR की फ़िल्म देवरा ने प्री रिलीज़ में शानदार कमाई कर ली है अपने राइट्स बेचकर ,वही उलझ का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया जो सोशल मीडिया पर काफ़ी पसंद किया जा रहा है, तो फ़िल्म हनुमान का सीक्वल “जय हनुमान” की तैयारियां भी जोरों शोरों पर है। अब बॉलीवुड के शानदार निर्माता-निर्देशक आदित्य धार आर्टिकल 370 के बाद कश्मीर की एक सुपर नैचुरल स्टोरी लोगों को दिखाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन सभी ख़बरों को विस्तार से।

विस्तार :

प्रिय दर्शकों बॉलीवुड की टॉप न्यूज़ को लेकर हम आ गए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हुई तेजा सजा की फ़िल्म हनुमान का सीक्वल जय हनुमान बनने की तैयारी शुरू हो चुकी है। फ़िल्म से फ़र्स्ट पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है जो लोगों को काफ़ी पसंद आ रहा है। वहीं फ़िल्म साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर NTR कि फ़िल्म देवरा ने अपने प्रि रिलीज़ में फ़िल्म के कई राइट्स बेचकर धाँसू कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म ने अपने मेकिंग बजट से भी ज़्यादा की कमाई कर ली है। फ़िल्म देवरा में जूनियर NTR और जानवी कपूर लीड रोल में नज़र आने वाली हैं तो फ़िल्म में विलेन का रोल सैफ़ अली ख़ान निभा रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री जानवी कपूर बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है, वह साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर NTR के साथ देवरा में नज़र आने वाली हैं तो वहीं अपनी फ़िल्म उलझ में लीड रोल निभा रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने उलझ का टीज़र रिलीज़ किया था जिसमें जाह्नवी कपूर का किरदार बहुत ही सुलझा हुआ दिखाया गया है और फ़िल्म देशभक्ति पर आधारित है।

वही कुछ समय पहले आयी फ़िल्म आर्टिकल 370 ने काफ़ी अच्छी कमाई की और कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया। अब फ़िल्म आर्टिकल 370 के मेकर्स कश्मीर की ही एक और कहानी दर्शकों तक पहुँचाने वाले हैं। यह कहानी सुपर नैचुरल स्टोरी पर बेस्ड होगी यानी यह एक हॉरर स्टोरी होने वाली है। फ़िल्म के बारे में अपडेट देते हुए मेकर्स ने बताया कि वह जल्द ही फ़िल्म की रिलीज़ डेट के बारे में अनाउंसमेंट करेंगे। फ़िल्म बनकर तैयार हो चुकी है इस के विजुअल पर काम किया जा रहा है

फिल्म “हनुमान” का सीक्वल “जय हनुमान” की चर्चा गर्माई :

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फ़िल्म हनुमान लोगों को काफ़ी पसंद आयी थी। यह फ़िल्म कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसने करोड़ों की कमाई की। इस फ़िल्म ने दर्शकों के दिल और दिमाग़ पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी और दर्शकों के इतना प्यार मिलने पर मेकर्स ने इसके सीक्वल को जल्द ही बनाने की तैयारी कर ली है और इसकी चर्चा बोहोत गरमाई हुई है। यह फ़िल्म हनुमान का सीक्वल है कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इस फ़िल्म की अनाउंसमेंट की थी। वहीं अब रामनवमी के मौक़े पर फ़िल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। जिसमें भगवान हनुमान और भगवान राम का हाथ दिखाई दे रहा है।

प्रशांत वर्मा ने भी इस इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि “वचनम धर्मस्य रक्षणम” है इसका अर्थ है त्रेतायुग में एक पवित्र वादा किया गया था जिसका कलियुग में रक्षा की जाएगी। इस फ़िल्म में तेजा सज्जा अहम किरदार में नज़र आएंगे। बता दें कि तेजा सज्जा पहले पार्ट में हनुमंत की भूमिका निभाई थी और उनके किरदार को दर्शकों ने काफ़ी पसंद भी किया था। कुछ दिन पहले ख़बर सामने आयी थी की जय हनुमान में यश भी दिखाई देने वाले हैं यश हनुमान जी का किरदार निभाने के लिए निर्माताओं की पहली पसंद है हालाँकि अभी इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं-प्रशांत अपनी अगली फ़िल्म के लिए रणवीर सिंह से भी बातचीत कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर की उलझ का टीजर हुआ रिलीज :

बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभी अपनी फ़िल्म को लेकर काफ़ी चर्चा में चल रही है। इस फ़िल्म में उनके साथ गुलशन देवैया और रौशन मैथ्यू भी लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। हाल ही में फ़िल्म की रिलीज़ डेट को आउट कर दिया गया है वहीं मेकर्स ने फ़िल्म का टीज़र भी रिलीज़ कर दिया है टीज़र की शुरुआत सारे जहाँ से अच्छा की धुन से होती है। इसके बाद जान्हवी के किरदार की एंट्री होती है। जिसकी पोस्टिंग विदेश में है। फ़िल्म मे जान्हवी कपूर का किरदार बहुत ही शानदार बताया गया है और कहीं न कहीं यह फ़िल्म देश भक्त से जुड़ी हुई है। टीज़र में बताया गया है कि बैकग्राउंड में एक ख़ास शख़्स की आवाज़ सुनाई देती है जो अपने देश के साथ ग़द्दारी करने के लिए उसे मेनुपुलेट करने की कोशिश करता है। टीज़र के अंत में जान्हवी एक्शन मोड में नज़र आती हुई दिखाई दी है।

बता दें कि इस फ़िल्म का डायरेक्शन सुधांशु सहारिया ने किया है वहीं जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है फ़िल्म में अमृता पांडे और विनीत जैन फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म 5 जुलाई 2024 को रिलीज़ की जाएगी। यह फिल्म देश भक्ति पर आधारित है जो एक यंग डिप्लोमैट सुहाना यानी जाह्नवी कपूर के किरदार के इर्द गिर्द घूमती नज़र आने वाली है।

फिल्म देवरा प्री रिलीज बिजनेस में कर रही धांसू कमाई :

साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार जूनियर NTR अभी अपनी फ़िल्म देवरा को लेकर काफ़ी चर्चा में चल रहे हैं। वह लोगों के चहेते स्टार हैं और काफ़ी मेहनत करकर फ़िल्म बनाते हैं। बता दें कि अभी फ़िल्म देवरा को लेकर अपडेट सामने आयी है इस फ़िल्म को कोरताला शिवा बना रहे हैं। सुपर स्टार जूनियर NTR और जाह्नवी कपूर की ये पैन इंडिया फ़िल्म जल्द ही रिलीज़ होगी। जिसे मेकर्स ने भव्य स्तर पर बनाया है इस मूवी को मेकर्स दो भागों में बनाने वाले हैं। जिसका पहला पार्ट 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। फ़िल्म मेकिंग के वक़्त से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फ़िल्म के प्रि रिलीज़ बिज़नेस को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आयी है कि फ़िल्म अपने रिलीज़ से पहले ही सुपर हिट हो गई है, सामने आयी इस जानकारी के मुताबिक़ रिलीज़ से पहले ही अपनी पूरी लागत फ़िल्म के अधिकार बेचकर हासिल कर ली गई है।

इस नई फ़िल्म के राइट्स बिक चुकी है इस ख़बर के मुताबिक़ फ़िल्म देवरा रिलीज़ से पहले ही क़रीब 400 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो जूनियर एनटीआर और जानवी कपूर की यह फ़िल्म देवरा ने अपने डिजिटल , सैटेलाइट , म्यूज़िक और डबिंग राइट्स बेचकर 400 करोड़ रुपया तक की कमाई कर ली है हालाँकि अभी इस ख़बर की आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

आर्टिकल 370 के मेकर्स ला रहे कश्मीर की एक जोरदार कहानी :

बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के शानदार निर्माता-की जोड़ी आदित्य धार और आदित्य सुजाल जल्द ही दर्शकों के सामने एक और शानदार कहानी लेकर आने वाले हैं जी हाँ आर्टिकल 370 बनाने वाली निर्माता की जोड़ी अब दर्शकों के लिए कश्मीर की एक सुपर नैचरल कहानी को लेकर आ रहे हैं। अब मेकर्स बारामुला को लेकर आना चाहते हैं, जिसके लिए दोनों ने पूरी तैयारी भी कर ली है आर्टिकल 370 की तरह इस फ़िल्म की कहानी भी कश्मीर पर आधारित होगी। बता दें कि यह आने वाली फ़िल्म सुपर नैचरल स्टोरी पर बेस्ड है, यह फ़िल्म शूट भी हो चुकी थी लेकिन फिर आर्टिकल 370 की कहानी आयी और वह पहले बनकर रिलीज़ हो गई। अब बारामूला की बारी है फिल्म के निर्माता आदित्य धार ने बताया कि एक दो महीने में हम कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी इस सुपर नैचरल फ़िल्म की रिलीज़ की घोषणा भी कर देंगे।

बता दें कि फ़िल्म निर्माताओं ने अपडेट देते हुए कहा है कि फ़िल्म अभी विजुअल ईफैक्ट्स पर काम कर रही है। जब यह सब पूरा हो जाएगा तो जल्द ही वह फ़िल्म की रिलीज़ डेट को अनाउंस भी कर देंगे और दर्शकों के लिए फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही इस निर्माता-की जोड़ी की फ़िल्म आर्टिकल 370 रिलीज़ हुई थी। जिसने करोड़ों की कमाई की और कई धाँसू फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया। फ़िल्म लोगों को काफ़ी पसंद आयी थी और इससे काफ़ी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फ़िल्म ने करोड़ों की कमाई भी करी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *