सार :
आईपीएल 2024 सीजन सत्रह में आज 50वा मैच आज सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दे कि आज इन दोनों टीमों का मैच एक दिलचस्प मैच होने वाला है। क्योंकि यह दोनों टीमें ही आज जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। दोनों टीमें टॉप 5 में अंक तालिका में मौजूद हैं,जिसमें से राजस्थान रॉयल्स शुरुआत से ही पहले नंबर पर बनी हुई है। आईए जानते हैं मैच प्रिडिक्शन, प्लेइंग 11 टीम और पिच रिपोर्ट विस्तार में।
विस्तार :
आईपीएल 2024 सीजन सत्रह में आज गुरूवार को सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का आमना सामना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जिसके लिए टॉस शाम सात बजे होगा। आज इन दोनों टीमों का मैच एक दिलचस्प मैच होने वाला है। क्योंकि यह दोनों टीमें ही आज जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। दोनों टीमों की स्थिति अंक तालिका में काफ़ी अच्छी है। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में नंबर वन पर बनी हुई है तो वहीं सन राइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर स्थित है। अब सभी टीमों के लिए हर मैच जीतना जरुरी होगा जिससे वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकें। इसीलिए आज का मैच इन दोनों टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है और वह आज के मैच में जी जान लगा देगें। दोनों टीमों का प्रर्दशन इस आईपीएल में अच्छा रहा है। और हेड टू हेड में भी टीमें आगे पीछे नहीं है। इसीलिये आज का मैच देखना दिलचस्प होगा।
IPL 2024; Match 50, “SRH Vs RR” :
आईपीएल 2024 सीजन सत्रह में आज गुरूवार को सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का आमना सामना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। सीजन सत्रह का आज यह 50वा मैच होगा। इस वक्त राजस्थान की टीम 12 अंक लेकर सबसे आगे चल रही है। उसे प्लेऑफ में जाने के लिए केवल एक ही जीत की और जरूरत है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो टीम 10 अंक लेकर अभी नंबर 5 पर है। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 18 मुकाबले हुए हैं। जिसमें दोनों टीमें बराबरी पर ही हैं। राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का अधिकतम स्कोर 217 है। जबकि सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स का अधिकतम स्कोर 220 है। अब सभी टीमों के लिए हर मैच जीतना जरुरी होगा जिससे वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकें।
अगर हम दोनों टीमों के इस आईपीएल सीजन में प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसमें राजस्थान रॉयल्स शुरू से ही टॉप पर बनी हुई है। संजू सैमसंग की नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शुरुआत से ही इस आईपीएल सीजन में अपनी पकड़ बनाकर रखी है। संजू सैमसंग की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस आईपीएल में आठ नौ मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें आठ मुकाबलों में सफलता हासिल हुई है तो वही सन राइजर्स हैदराबाद का सफर भी अच्छा रहा है वह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद पिच रिपोर्ट :
आईपीएल 2024 सीजन सत्रह में आज गुरूवार को 50वा मुक़ाबला सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर हम राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पिच की बात करें तो यहां की पिच बिल्कुल सपाट (फ्लेट) है। यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इस पिच पर अच्छा स्कोर बनता है। कई बार 200 से ज्यादा और 250 रन भी बने हैं। गेंदबाजी में यहां पर स्पिनर्स जरूर कुछ कमाल दिखा सकते हैं। बाकी तेज गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा कुछ संघर्ष देखा जाता है। मैच जब शुरू होगा, उसी वक्त कुछ हलचल हो सकती है, बाकी तो फिर बल्लेबाज ही मैच को चलाते हुए दिखाई देंगे। पिछले मुकाबलों में दिखा भी है कि हैदराबाद की ताकत उसकी बल्लेबाजी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किस टीम के यहां पर रन अच्छे बनते हैं और किसी के हक में आज का मैच जाता है।
दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति :

आईपीएल 2024 सीजन सत्रह में आज 50वा मैच आज सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की स्थिति अंक तालिका में काफ़ी अच्छी है। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में नंबर वन पर बनी हुई है तो वहीं सन राइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर स्थित है। आईपीएल की अंक तालिका में इस वक्त राजस्थान की टीम 12 अंक लेकर सबसे आगे चल रही है। उसे प्लेऑफ में जाने के लिए केवल एक ही जीत की और जरूरत है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो टीम 10 अंक लेकर अभी नंबर 5 पर है, लेकिन एक और जीत दर्ज करते ही टीम टॉप 4 में पहुंच सकती है।
SRH Vs RR हेड टू हेड :
अगर हम दोनों टीमों के हेड टू हेड मैच रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 18 मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों की जीत बराबरी पर है। इसमें से नौ मैच राजस्थान रॉयल्स टीम ने और 9 मैच ही सन रायसर हैदराबाद ने जीते हैं। इससे समझा जा सकता है कि दोनों में से कोई भी कम नहीं है। दोनों टीमें एक एक बार की आईपीएल चैंपियन है। राजस्थान ने जहां साल 2008 का आईपीएल जीता था, वहीं हैदराबाद ने साल 2016 में खिताब अपने नाम किया था। अब सभी टीमों के लिए हर मैच जीतना जरुरी होगा जिससे वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकें।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : यशस्वी जायसवाल, जोश बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
