सार :
आज रविवार 5 मई को डबल हेडर मैच में पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 53वां मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले 3:00 बजे होगा। इससे पहले चेन्नई में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया था। आज का मैच देखना दिलचस्प होगा दोनों टीमें ही जीतने की जी जान से कोशिश करेंगी। तो आईए जानते हैं पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन ,प्लेईंग 11 के बारे में विस्तार से।
विस्तार :
आईपीएल 2024 सीजन 17 का आज 53व मुकाबला और डबल हेडर में पहला मुकाबला दोपहर 3:30 से शुरू होगा। यह मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा। दोनों टीमें आज का मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। क्योंकि दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है। वैसे तो पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का अंक तालिका में अंतर काफी ज्यादा नजर आता है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में बने रहने के लिए हर एक मैच जीतना जरूरी है तो वहीं पंजाब किंग्स को अपना सम्मान बचाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। पंजाब किंग्स की स्थिति अभी अंक तालिका मैं आठवे नंबर पर है तो वही चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति पांचवे नंबर पर है। दोनों टीमें अपनी स्थिति अंक तालिका में सुधारने की कोशिश करेगी। अगर हम हिमाचल प्रदेश के इस स्टेडियम की बात करें तो HPCA को दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में से एक माना जाता है, आईपीएल के इतिहास में इस मैदान ने कुल 11 इंडियन प्रीमियर लीग मैचों की मेजबानी की है।
आईपीएल 2024; मैच 53, “CSK Vs PBKS” :
आईपीएल 2024 सीजन 17 का आज 53वा मुकाबला और डबल हेडर में पहला मुकाबला दोपहर 3:30 से शुरू होगा। यह मुकाबला पंजाब किंग्स यानी शिखर धवन की टीम और धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच होगा। पिछले मैच में ही पंजाब किंग्स ने चेपॉक पर सीएसके को सात विकेट से हराया था। आज का PBKS vs CSK के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। पंजाब किंग्स की स्थिति अभी अंक तालिका मैं आठवे नंबर पर है तो वही चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति पांचवे नंबर पर है। दोनों टीमें अपनी स्थिति अंक तालिका में सुधारने की कोशिश करेगी। इस मैच में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की सीएसके के प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी में वापसी हो सकती है। सीएसके अपने तेज गेंदबाजों के स्वास्थ्य और फिटनेस चिंताओं से भी परेशान है। अगर हम आज के मैच की मैच प्रिडिक्शन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की जीत प्रतिशत ताजा दिखाई दे रही है चेन्नई सुपर किंग्स कई प्रतिशत 54% नजर आ रहा है तो वही पंजाब किंग का जीत प्रतिशत 46 प्रतिशत ही नजर आता है आज के मैच में कांटे की टक्कर हो सकती है।
HPCA स्टेडियम धर्मशाला पिच रिपोर्ट :

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम जिसे HPCA क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। यह क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्षेत्र में स्थित है। आज यानि रविवार 5 मई को होने वाला आईपीएल सीजन 17 का 53वा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला के इसी स्टेडियम में होने जा रहा है। अगर हम धर्मशाला के इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट के बारे में बात करें तो इस पिच पर अक्सर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, मगर, कई बार ऐसा भी देखा गया है कि पहली पारी में बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं और बड़ा स्कोर खड़ा कर देते हैं जिससे चेजिंग मुश्किल हो जाती है। अतः हम ऐसा कह सकते हैं कि यह पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए ही संतुलित साबित हो सकती है। आज का PBKS vs CSK के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है। अतः आज का मैच दिलचस्प होने वाला है।
“CSK Vs PBKS” हेड टू हेड :
आईपीएल 2024 सीजन 17 का 53वा मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होगा। अगर हम दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मैच की बात करें तो पंजाब और चेन्नई की टीमों ने आईपीएल लीग में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ कुल 29 मैच खेले हैं। यहां दोनों टीमों की जीत-हार में लगभग बराबरी देखी जा रही है। पंजाब ने चेन्नई को 14 बार हराया है, तो वहीं चेन्नई ने उसे 15 बार मात दी है। अगर हम दोनों टीमों के एक दूसरे के खिलाफ हाई स्कोर की बात करें तो पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ सर्वाधिक 231 रन का रिकॉर्ड बनाया हैं, जबकि चेन्नई ने उसके खिलाफ 240 रन सर्वाधिक बनाए हुए हैं।
दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति :

आईपीएल की दोनों टीमें पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही अच्छे खिलाड़ियों से सजी हुई है लेकिन इस आईपीएल में दोनों की किस्मत अलग-अलग नजर आ रही है। आईपीएल 2024 सीजन 17 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है तो वहीं पंजाब किंग का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अगर हम अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति काफी अच्छी नजर आती है और वहीं पंजाब किंग्स की स्थिति निचले पायदान पर नजर आती है। पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमों ने अभी तक इस आईपीएल में 10-10 मैच खेल लिए हैं। जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच मैच जीते हैं और पांच ही हारे हैं। इस तरह वह 10 अंक पाकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है तो वहीं पंजाब ने भी 10 मैच खेले हैं जिसमें वह आठ अंक पाकर अंक तालिका में आठवीं स्थान पर मौजूद है। आज दोनों ही टीमें मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में बने रहने के लिए मैच जीतना चाहेगी, तो वहीं पंजाब किंग्स अपने सम्मान को बचाने के लिए आज का मैच जीतना चाहेगी।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :
चेन्नई सुपर किंग्स के संभावित प्लेइंग इलेवन : अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, रिचर्ड ग्लीसन, मथीसा पथिराणा।
पंजाब किंग्स के संभावित प्लेइंग इलेवन : जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
