सार :
आईपीएल 2024 सीजन 17 में आज डबल हेडर मैच खेला जाने वाला है। जिसमें दूसरा मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। आज का यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने 10-10 मैच खेले हैं, लखनऊ की टीम 10 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। कोलकाता की टीम 10 में से 7 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। आईए जानते हैं पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन, और प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी विस्तार में ।
विस्तार :
आज रविवार 5 में को आईपीएल 2024 सीजन 17 का 54वा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाने वाला है। बता दे कि यह दोनों टीमें में इस आईपीएल सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में इनकी स्थिति काफी बेहतर है। दोनों टीमें टॉप फाइव में शामिल है।दोनों टीमों ने अभी तक 10-10 मैच खेल लिए है। जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर और लखनऊ सुपर जॉइंट्स तीसरे स्थान पर मौजूद है। आज का मुकाबला बड़ा तगड़ा होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें अभी फार्म में चल रही है। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स आज का मैच जीत कर अंक तालिका में तीसरे से दूसरे नंबर में आना चाहेगी तो वही कोलकाता नाइट राइडर्स अपना दूसरा स्थान कायम रखने और आगे बढ़ने के लिए आज का मैच जीतने के लिए जी जान लगा देगी।
आईपीएल 2024; मैच 54, “LSG Vs KKR” :
आईपीएल 2024 सीजन 17 में आज 5 मई को डबल हेडर मैच खेले जा रहे हैं। जिसमें पहला मैच 3:30 बजे दोपहर से शुरू हो चुका है और शाम को दूसरा मैच 7:30 से लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में शाम को शुरू होगा। आज का मैच बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है क्योंकि दो टॉप फाइव में शामिल टीमें आपस में भिड़ने जा रही है। बता दें कि लखनऊ और कोलकाता के बीच इस सीजन में पहले एक मैच हो चुका है। कोलकाता को 1 विकेट से जीत मिली थी। अब आज इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। अगर हम दोनों टीमों में मैच प्रिडिक्शन की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स का जीत प्रतिशत 54 प्रतिशत है तो वही लखनऊ सुपरजाइंट्स का जीत प्रतिशत 46 है। इकाना स्टेडियम की पिच पर यह माना जा रहा है कि लखनऊ और केकेआर के बीच मुकाबले में स्कोर 160 से 180 के बीच रह सकती है। अब देखना यह तो आज के मैच देखने को मिलेगा की कौनसी टीम बाज़ी मरेगी।
ईकाना स्टेडियम, लखनऊ पिच रिपोर्ट :
आईपीएल 2024 सीजन 17 में आज का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है। यह आज 54 वा मुकाबला होगा जो आज रविवार को इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा। अगर हम लखनऊ के इस स्टेडियम के पिच की बात करें तो इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी धीमा खेलती है। यहां पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। बल्लेबाज अक्सर इस पिच पर संघर्ष करते नजर आते हैं। और बड़ा स्कोर आसानी से नहीं बन पाता , 200 रन नहीं बन पाते हैं। तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है। यानी हम कह सकते हैं यह पिक्चर गेंदबाजों की मुरीद है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल में अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इस दौरान 5 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो 1 मैच दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पर जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करने को देख सकती है। ईकाना स्टेडियम में अब तक स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला है। लखनऊ के मैदान पर इस सीजन को देखते हुए अधिक बड़ा स्कोर बनते हुए देखने को नहीं मिला है, पिछले 4 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही है।
“LSG Vs KKR” हेड टू हेड :
आज का मुकाबला बड़ा तगड़ा होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें अभी फार्म में चल रही है। आज का और इस सीजन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। अगर हम लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है तो सिर मैच की बात करें तो लखनऊ और केकेआर के बीच अब तक सिर्फ 4 मुकाबले ही खेले गए हैं। इसमें से लखनऊ की टीम ने जहां 3 में जीत दर्ज की है तो केकेआर को सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल हो सकी है। ऐसे में लखनऊ की टीम का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई दे रहा है। अगर हम दोनों टीमों के बड़े स्कोर की बात करें एक दूसरे के खिलाफ तो लखनऊ की टीम का केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 210 रनों का है तो वहीं केकेआर की टीम 208 रनों का हाई स्कोर है। इस सीजन दोनों टीमों की ये दूसरी बार भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें पिछले मुकाबले में केकेआर की टीम जीतने में कामयाब हुई थी।
दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति :

रविवार यानी आज 5 मई को आईपीएल 2024 का 54वा मुकाबला होने जा रहा है। जो शाम 7:30 से लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और टॉप फाइव में शामिल है। अगर हम दोनों ही टीमों की अंक तालिका में स्थिति की बात करें तो दोनों ही बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। दोनों टीमों ने अभी तक इस आईपीएल सीजन में 10-10 मैच खेल लिए हैं। अगर हम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की बात करें तो टीम ने 10 मैच में से 7 मैच में जीत हासिल की है और तीन माचो में हर का सामना करना पड़ा है इसके चलते वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर स्थित है, तो वही लखनऊ सुपर जॉइंट की स्थिति भी बेहतर नजर आ रही है वह तीसरे पायदान पर अंक तालिका में स्थित है। इस टीम ने भी अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को 6 मैचों में सफलता का स्वाद चखने को मिला है तो चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह लखनऊ सुपर जॉइंट अंक तालिका म मैं तीसरे स्थान पर मौजूद है। आज का मुकाबला बड़ा तगड़ा होने वाला है। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स आज का मैच जीत कर अंक तालिका में तीसरे से दूसरे नंबर में आना चाहेगी तो वही कोलकाता नाइट राइडर्स अपना दूसरा स्थान कायम रखने और आगे बढ़ने के लिए पूरी कोशिश करेगी।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :
लखनऊ सुपर जाएंट्स के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसिन खान।
कोलकाता नाइट राइडर्स के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा।
