सार :
आईपीएल 2024 सीजन 17 का आज 60वा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला आज मुंबई इंडियंस की टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच होने जा रहा है। यह कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन पर शाम 7:30 से शुरू होने वाला है। मैच तो दिलचस्प होगा और फैंस की निगाहें आज के मैच पर टिकी रहने वाली है, क्योंकि आज आईपीएल 2024 सीजन 17 के पहली प्लेऑफ टीम का फैसला हो सकता है। वैसे तो इन दोनों टीमों के बीच अंकतालिका में बहुत ज्यादा अंतर है आज का मैच मुंबई के लिए कुछ खास नहीं होगा लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहद ही खास होने वाला है इसलिए आइए जानते हैं पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन, प्लेईंग 11 खिलाड़ी विस्तार में।
विस्तार :
आज 11 मई 2024 को आईपीएल 2024 का 60वा मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है दर्शकों और पूरे देश की निगाहें आईपीएल 17 के पहली प्लेऑफ टीम पर टिकी हुई हैं। बता दें कि यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में खेला जाने वाला है, जो शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा और इसके लिए टॉस शाम 7:00 होगा। इस मैच को दर्शन लाइव जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं जिसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। मुंबई और कोलकाता टीमों के बीच इस आईपीएल सीजन में बहुत अंतर रहा है कोलकाता नाइटराइडर्स शुरुआत से ही बेहद अच्छा प्रदर्शन करते नजर आए हैं , वहीं मुंबई इंडियंस शुरू से ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे है। जिसके चलते हालात यह है कि कोलकाता नाइट राइडर्स तो अंक तालिका में आज पहले स्थान पर मौजूद है तो वहीं मुंबई इंडियंस गेम से लगभग बाहर है और अंकतालिका में नवे स्थान पर स्थित है। इसीलिए आज मुंबई इंडियंस के लिए मैच जीतना सिर्फ सम्मान बचाने के लिए ही होगा। वह कंपटीशन से लगभग बाहर ही है लेकिन अगर हम कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उनके लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है। वैसे तो दोनों ही टीमों में शानदार खिलाड़ियों की कमी नहीं है लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का बल्ला और हाथ का कमाल चाल नहीं पाया जिसके चलते वह कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर सके।
आईपीएल 2024; मैच 60, “KKR Vs MI” :
आईपीएल सीजन 17 का आज 60वा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला आज मुंबई इंडियंस की टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच होने जा रहा है। वैसे तो दोनों टीमें काफी अच्छे खिलाड़ियों से बनी हुई है लेकिन इस बार मुंबई इंडियन में आईपीएल को शायद सीरियस नहीं लिया और वह शुरुआत से ही बेहद निराशाजनक खेलते आए हैं। जिससे उनके फैंस तो नाराज है ही साथ ही उनकी स्थिति भी बेहद खराब है। नवे स्थान पर अंकतालिका में अपनी स्थिति बनाए हुए मुंबई इंडियंस आज केकेआर के साथ अपने सम्मान को बचाने के लिए एक बार फिर ईडन गार्डन में उतरने जा रही है। अगर हम आज के मैच प्रिडिक्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत केकेआर से बेशक ही कम ही होगा। आज कोलकाता नाइट राइडर्स का जीत प्रतिशत 52% है तो वही मुंबई इंडियन का जीत प्रतिशत 48% है। अब यह तो मैच देखने पर ही पता चलेगा कि कौन सी टीम जीतती है और कौन सी टीम को हार का सामना करना पड़ता है।
ईडन गार्डन, कोलकाता; पिच रिपोर्ट :
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इस सीजन लगातार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे हैं। इस मैदान पर 200 रनों तक का आंकड़ा पार किया जा सकता है। ऐसे में कोलकाता और मुंबई के बीच भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अब तक कुल 90 से ज्यादा मैच खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 53 मुकाबले जीते हैं। यानी लक्ष्य को चेस करना यहां आसान होता है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। उम्मीद की जा सकती है कि ईडन गार्डन्स पर एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा।यह लगातार बाउंस देने वाला एक सपाट ट्रैक है, जो बल्लेबाजों को अपने शॉट अधिक आसानी से खेलने में मदद करता है। साथ ही बाउंड्री भी छोटी है।
“KKR Vs MI” हेड टू हेड :
आईपीएल 2024 का 60वा मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। दर्शकों और पूरे देश की निगाहें आईपीएल 17 के पहली प्लेऑफ टीम पर टिकी होंगी। बता दें कि यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में खेला जाने वाला है। दो बार के खिताब विजेता कप्तान गौतम गंभीर की टीम मेंटर के रूप में वापसी के बाद केकेआर ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक 11 मैचों में से आठ जीतकर दस टीमों में से केकेआर शीर्ष पर हैं। अगर हम दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मैच रिकॉर्ड की बात करें तो कोलकाता और मुंबई ने एक-दूसरे के खिलाफ 33 IPL मैच खेले हैं। केकेआर ने 10 और एमआई ने 23 मुकाबले जीते हैं। कोलकाता का मुंबई के खिलाफ उच्चतम स्कोर 232 है। जबकि केकेआर के खिलाफ इंडियंस का हाईस्कोर 210 है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच इस साल 3 मई को हुआ था। वेंकटेश अय्यर 70 रन कोलकाता की जीत के हीरो रहे थे।
दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति :

आईपीएल 17 का 60वा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो चुके हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ से एक कदम पीछे है। दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है इसीलिए आज मुंबई इंडियंस के लिए मैच जीतना सिर्फ सम्मान बचाने के लिए ही होगा। वह कंपटीशन से लगभग बाहर ही है लेकिन अगर हम कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उनके लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है। वह अभी पहले नंबर पर स्थित है लेकिन आज का मैच जीत कर प्लेऑफ में अपना टिकट पक्का कर लेंगे। अगर हम दोनों टीमों के अंक तालिका में स्थिति की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है, तो वही मुंबई इंडियंस की स्थिति खराब है क्योंकि उनका इस सीजन में प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में शामिल होना तो दूर की बात है वह टॉप फाइव में भी शामिल नहीं है। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नवे स्थान पर स्थित है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 सीजन 17 में अपने फैंस को बेहद निराश किया है। फैंस लगातार उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते रहे लेकिन मुंबई इंडियन टॉप फाइव में भी नहीं पहुंच पाए।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :
- कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
- मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।
