सार :

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी समय से कोई नई फिल्म नहीं आई है। दर्शक लंबे समय से किसी अच्छी फिल्म के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। जिससे सिनेमाघरों का सूनापन मिट गयाहै लोक सिनेमा घरों की ओर रोक करने लगे हैं। बता राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं और इसी महीने राजकुमारराव की एक और फिल्म आने वाली है। वही बॉलीवुड स्टोरी में खबर है कि फिल्म कन्नप्पा का टीजर कांस फेस्टिवल में रिलीज होगा। वही सूत्रों से पता चला है कि रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण सबसे ज्यादा बजट की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

बॉलीवुड वर्ल्ड में हमेशा कोई ना कोई फिल्म चर्चा में बनी रहती है और आए दिन यहां चटपटी खबरें सुनने को मिलती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म श्रीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म के आस-पास कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है जिसका इस फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है। सूत्रों के हिसाब से इस फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म मैदान को भी कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। वही राजकुमार राव की एक और फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। जिस तरह फिल्म श्रीकांत में राजकुमार राव ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया है और दर्शक उनके अदाकारी और फिल्म को देखने काफी संख्या मे सिनेमाघरों में पहुंचे रहे हैं। इस तरह महीने के अंत में राजकुमार राव की एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने आ रही है। न्यूज़ में आगे बता दें कि अक्षय कुमार और प्रभास की अगली आने वाली फिल्म कन्नप्पा को हाल ही में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म भगवान शिव के परम भक्त कन्नप्पा पर आधारित है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की अपकमिंग फिल्म रामायण सबसे ज्यादा महंगी फिल्म होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। स्टार कास्ट के साथ साथ फिल्म में सभी एलिमेंट्स को बखूबी फिल्माने और बड़े-बड़े सेट के जरिए दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का पूरा इंतजाम किया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज कर रही राजकुमार राव की श्रीकांत :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता के रूप में नाम कमाने वाले वाले अभिनेता राजकुमार राव लंबे समय बाद फिल्म “श्रीकांत” में नजर आ रहे हैं। राजकुमार के फैंस उनकी इस फिल्म का रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म आज शुक्रवार 10 मई को रिलीज हो चुकी है। बता दे की राजकुमार राव को हमेशा चैलेंजिंग करैक्टर लेने के लिए जाना जाता है और वह इन्हें बखूबी निभाते हैं। इस फिल्म श्रीकांत में भी उनका रोल बहुत ही चैलेंजिंग है। उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभानी थी जो नेत्रहीन है। ट्रेलर और प्रोमोज मैं लोगों ने उनकी अदाकारी को देख लिया था जो काफी उम्दा नजर आ रही थी उन्होंने इस नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है।

इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है उन्होंने इस किरदार को बेहद बारीकी से समझा और बड़े पर्दे पर उतारा है। उन्होंने राजकुमार रावके रूप में श्रीकांत के किरदार की ईमानदारी स्ट्रगल बचपन और उनके जीवन के सभी पहलुओं को बखूबी दर्शाया है। राजकुमार राव नेभी अपने इस रोल के साथ जस्टिस किया है उन्होंने इस रोल में घुसने के लिए का कड़ी मेहनत की है जो उनकी अदाकारी में साफ दिखाई दे रही है। यह फिल्म अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और अच्छे पैसे छप रही है।

अजय देवगन की इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड :

बताडी के बता दें कि राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। यह फिल्म अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है इस फिल्म के आसपास कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है जिससे कि अभी यह फिल्म अकेले ही सिनेमाघरों पर छाई हुई है। वही इस फिल्म की स्टोरी भी दिल को छू जाने वाली है। और राजकुमार राव ने फिल्म में बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। फिल्म में राजकुमार राव, ज्योतिका, अलाया एफ जैसे अदाकारों ने काम किया है। बता दे की फिल्म श्रीकांत ने अजय देवगन की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने में सफल हो रही है और अपने पहले वीकेंड पर भी शानदार कमाई करने में सफल रही है।

रीयल स्टोरी पर है बेस्ड, जानें स्टार कास्ट :

बता दे की राजकुमार राव को हमेशा चैलेंजिंग करैक्टर लेने के लिए जाना जाता है और वह इन्हें बखूबी निभाते हैं। इस फिल्म श्रीकांत में भी उनका रोल बहुत ही चैलेंजिंग है। यह फिल्म की स्टोरी भी दिल छू लेने वाली है। फिल्म में राजकुमार राव ने एक नेत्रहीन करैक्टर निभाया है। जिसमें उन्होंने बिजनेसमैन श्रीकांत बोला का का किरदार निभाया है। उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें बताया गया है कि जब इंसान में कुछ कर गुजरने की चाह होती है तो कोई भी चीज उसे रोक नहीं सकती।

कन्नप्पा का टीजर कांस फिल्म फेस्टिवल में होगा रिलीज़, आया अपडेट :

बॉलीवुड न्यूज़ में फिल्म कन्नप्पा को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रभास मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। बता दें की फिल्म मेकर्स ने फिल्म के टीज़र को रिलीज करने का फैसला कर लिया है और यह धांसू फिल्म का टीजर हाल ही में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया जाएगा। और सभी को इस फिल्म के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार के नाम से अपना नाम कमाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब फिल्म कन्नप्पा में नजर आने वाले हैं। यह एक साउथ इंडियन फिल्म है जो एक बड़ी बजट फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म को लगभग 100 करोड रुपए में बनाया रहा है। विष्णु मंचू की फिल्म कन्नप्पा का क्रेज़ काफी बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए अपनी शूटिंग पूरी की है। कन्नप्पा तमिल की लोक कथाओं में बहुत बड़ा नाम है उन्हें भगवान शिव का अनन्य भक्त माना जाता है। ऐसा माना जाता है की वह इतने बड़े शिव भक्त थे कि उन्होंने अपनी एक आंख निकाल कर शिवलिंग पर रख दी थी और जब वह दूसरी आंख निकाल कर शिवलिंग पर रखने वाले थे तब ही भगवान शिव प्रकट होकर उन्हें रोक लेते हैं। कन्नप्पा की 63 नारायनो यानी शैव संतों में भी गिनती की जाती है।

रणवीर कपूर स्टारर रामायण अब तक की सबसे महंगी फिल्म :

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की अगली आने वाली फिल्म रामायण आए दिन चर्चा में चल रही है। फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। फिल्म की शूटिंग जा रही है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के साइट से रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का लुक वायरल हुआ था। इस वायरल फोटो में साफ-साफ नजर आ रहा था की फिल्म एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही है जिसमें भव्य सेट होने वाला है, कॉस्ट्यूम डिजाइन सेट सभी उच्च स्तर के होने वाले हैं। बता दे कि यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है, जी हां रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण सबसे बड़ी बजट फिल्म होने जा रही है। फिल्म के किरदारों को लेकर कई अपडेट सामने आते रहे हैं। जिसमें बताया गया था कि रावण का किरदार यश निभा रहे हैं, हनुमान जी का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं, केकेई का किरदार लारा दत्ता निभा रही है, सीता जी साईं पल्लवी बनी है और रणबीर कपूर श्री राम प्ले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *