सार :

आईपीएल 2024 सीजन 17 का आज 65वा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला असम के गुवाहाटी में स्थित असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इस आईपीएल सीजन में यह स्टेडियम पहली बार दर्शकों से खचाखच भरा रहने वाला है यानी इस सीजन का यह पहला मैच है। राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में बनी रहने की उम्मीदें मजबूत है और अंक तालिका में वह पहले स्थान पर मौजूद है। तो आईए जानते हैं पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन, प्लेइंग इलेवन विस्तार में।

विस्तार :

आईपीएल 2024 का जत्था अब असम की ओर रुख कर रहा है। अब असम के गुवाहाटी में स्थित ACA स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने बचे हुए दो लीग मैच खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स टीम का वैसे तो होम ग्राउंड जयपुर का सवाई मान सिंह स्टेडियम है, लेकिन गुवाहाटी उसका दूसरा होम ग्राउंड माना जाता है। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज का मुकाबला 15 मई को खेला जाएगा। आज शाम 7:30 से असम के आका स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच शुरू होगा जिसके लिए टॉस शाम 7:00 मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले किया जाएगा। इस मैच में पंजाब की कप्तानी सैम करन करेंगे, जो राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को मजबूत टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आरआर और पीबीकेएस के बीच इस सीजन की पहली टक्कर 13 अप्रैल को मोहाली के मल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में हुई थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मई 2024 को अरुण जेटली स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद 12 में से 8 मैच जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई। यह मैच जीतकर जहां RR प्‍लेऑफ़ में जगह पक्‍की करना चाहेगी तो वहीं बाहर हो चुकी PBKS उनके रास्‍ते में अड़ंगा डालने उतरेगी। वहीं आज बल्लेबाजों का बोलबाला हो सकता है क्योंकि बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। इस ट्रैक को बल्लेबाजी के स्वर्ग के रूप में मान्यता प्राप्त है।

आईपीएल 2024; मैच 65, “RR Vs PBKS” :

आईपीएल सीजन 17 के 65वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स अपने नए घर गुवाहाटी में आज पंजाब किंग्स से भिड़ने जा रही है। मुकाबला बुधवार यानी आज शाम 7:30 से खेला जाएगा। यह गुवाहाटी में मौजूदा सीजन का पहला मुकाबला होगा। राजस्थान अपने पिछले तीन मैच लगातार हार चुकी है, उसके बावजूद भी उनकी प्लेऑफ में बनी रहने की उम्मीदें मजबूत है और अंक तालिका में वह पहले स्थान पर मौजूद है। अब टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान मजबूत करना चाहगी। हालांकि उन्हें जोस बटलर की कमी महसूस होने वाली है। बता दे की जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अब इंग्लैंड वापस जा चुके हैं। अगर हम आज दोनों टीमों के बीच मैच प्रिडिक्शन की बात करें तो मैच प्रिडिक्शन में दोनों टीमों के बीच जीत का प्रतिशत कुछ ज्यादा अंतर से नहीं है बता दे के राजस्थानरॉयल अपने पिछले चार मैच लगातार हाथी आई हैजिसकी वजह से उनके फार्म बिगड़ गई है और आज के मैच में भी देखना यह होगा कि राजस्थानकी फार्म बरकरार रहती हैया नहीं अगर हम दोनों टीमों के बीच जीत प्रतिशत की बात करें तो राराजस्थानरॉयल कई प्रतिशत 58% है तो वही पंजाबकिंग का जीत प्रतिशत 42 परसेंट है।

असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पिच रिपोर्ट :

आईपीएल सीजन 17 के 65वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स अपने नए घर गुवाहाटी में आज पंजाब किंग्स से भिड़ने जा रही है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार आईपीएल के इस सीजन का मैच होने जा रहा है। अगर हम असम के गुवाहाटी के इस स्टेडियम की पिच की बात करें तो इससे पहले वहां मैच होते रहे हैं लेकिन इस बार यह पिच नई होगी, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि यहां पर खूब रन बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह पिच वैसे भी बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है यहां खूब चौके छक्के पढ़ते हैं और अच्छा स्कोर बनता है। साथ ही तेज गेंदबाजों को बाउंस मिल सकता है। दोनों के पास एक से बढ़कर एक धांसू और आक्रमक बल्लेबाज हैं, इसलिए अगर इस मैच में 200 का आंकड़ा पार हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिए।

RR Vs PBKS” हेड टू हेड :

आईपीएल सीजन 17 का आज 65वा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला असम के गुवाहाटी में स्थित असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर हम दोनों टीमों के हेड टू हेड मैच रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स अब तक 27 बार आमने सामने आए हैं। इसमें से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 मैच अपने नाम किए हैं, वहीं पंजाब की टीम केवल 11 ही मुकाबले जीत पाई है। यानी यहां पर देखें तो राजस्थान का पलड़ा थोड़ा सा भारी नजर आता है, साथ ही इस सीजन मेंभी वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब की टीम पहले ही टॉप 4 में पहुंचने की रेस से बाहर हो चुकी है, वहीं राजस्थान की टीम इस वक्त नंबर 2 पर है और उसकी कोशिश होगी कि अगला मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह आधिकारिक तौर पर सुरक्षित की जाए। इसलिए माना जा सकता है कि मुकाबला काफी रोचक होगा।

दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति :

आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला राजस्थान के दूसरे होम ग्राउंड पर होने जा रहा है, जो कि असम का गुवाहाटी में स्थित है। अगर हम अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति की बात करें तो दोनों टीमें अंक तालिका में बहुत अंतर पर स्थित है। राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल सीजन में शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करती आई है, जिसकी वजह से वह अंक तालिका में हमेशा टॉप फाइव में रहे। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 12 मैच खेल लिए हैं। जिसमें उन्होंने आठ मैच में जीत हासिल कर ली है और केवल चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। अब राजस्थान रॉयल्स चाहेगी कि वह अपने बचे हुए दोनों मैच जीत कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लें इसीलिए आज का मैच वह पूरी जीजान लगा कर जीतना चाहेंगे। वहीं अगर हम पंजाब किंग्स की बात करें तो पंजाब किंग्स बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद अंकतालिका में दसवें स्थान पर बने हुए हैं। आज पंजाब किंग्स की यही कोशिश होगी कि वह राजस्थान रॉयल्स को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए रोके और उन्हें कड़ी टक्कर दें।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :

राजस्थान रॉयल्स प्लेईंग इलेवन : यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन और युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स प्लेईंग इलेवन : शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, सैम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन/जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल और कगिसो रबाडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *