सार :
आईपीएल 2024 सीजन 17 के आज 67 वे मुकाबला में मुंबई इंडियन और लखनऊ सुपर जॉइंट्स का आमना-सामना होने जा रहा है। आज का यह मुकाबला मुंबई इंडियंस टीम के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम शाम 7:30 से शुरू हो जाएगा। बता दें कि दोनों ही टीमें प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है और आज का मैच यह अपने दर्शकों को खुश करने के लिए खेलेंगे। वैसे तो दोनों ही टीमों में शानदार प्लेयर्स की कमी नहीं है लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस का जादू नहीं चल पाया और लखनऊ अपने बुरे रन रेट के कारण नीचे खिसकती चली गई तो आईए जानते हैं पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन, प्लेइंग इलेवन विस्तार में।
विस्तार :
साल 2024 में खेले जा रहे आईपीएल के 17 सीजन में आज 63 व मैच खेला जाने वाला है यह मुकाबला मुंबई इंडियन और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम मैं आज शाम 7:30 से शुरू हो जाएगा इसके लिए टॉस ठीक आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे होगा लखनऊ का टॉप 4 में पहुंचना खराब नेट रन रेट की वजह से नामुमकिन हो गया है ऐसे में वह अपने आईपीएल अभियान को जीत के साथ खत्म करने की कोशिश करेंगे तो वहीं दूसरी और मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके हैं हालांकि टूर्नामेंट मैं अपने आखिरी मुकाबले में सबसे एंड मे फिनिश ना करें यह उनकी पूरी कोशिश होगी। मुंबई आईपीएल इतिहास में सिर्फ साल 2022 में लास्ट पोजीशन पर रही थी। दोनों ही टीम में अपना-अपना अंतिम मुकाबला खेलने वानखेड़े स्टेडियम में जीत के हवाले से उतरेंगी। अगर हम आज के मैच प्रिडिक्शन की बात करें तो मैच प्रिडिक्शन में मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत कुछ ज्यादा नजर आता है लेकिन दोनों में कुछ ज्यादा अंतर नजर नहीं आ रहा है जितना अंतर इनमें अंक तालिका में है वही अंतर आज जीत प्रेडिक्शन में नजर आता है। आज के मैच में मुंबई इंडियन का जीतप्रतिशत 57% है तो वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स का जीतप्रतिशत 43% है अब यह तो आज का मैच देखकर ही पता चलेगा कि कौनसी जीत हासिल करती है और किसको हार का सामना करना पड़ेगा।
आईपीएल 2024; मैच 67, “MI Vs LSG” :
आईपीएल 2024 सीजन 17 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन और लखनऊ सुपरजाइंट्स की भिड़ंत होने वाली है वैसे तो आज का मुकाबला लीग मैचेस के हिसाब से कोई खास नहीं है क्योंकि इन दोनों वीडियो की स्थिति अंक तालिका में ठीक नहीं है दोनों टीमों प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन ही पारी की शुरुआत करेंगे, हालांकि अब तक 13 मुकाबले में इस जोड़ी ने खासा कमाल नहीं किया है। रोहित और ईशान के बल्ले ने इस सीज़न में सिर्फ संघर्ष करके ही रन निकाले किया हैं। दोनों ने औसतन बल्लेबाज़ी की है। बावजूद इसके एलएसजी के खिलाफ भी रोहित और ईशान की जोड़ी एक बार फिर नज़र आएगी। अगर हम दोनों टीमों के बीच बेहतर की बात करें तो इस लिहाज से लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीम में अपना-अपना अंतिम मुकाबला खेलने वानखेड़े स्टेडियम में जीत के हवाले से उतरेंगी। बता दें कि दोनों ही टीमें प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है और आज का मैच यह अपने दर्शकों को खुश करने के लिए खेलेंगे।
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई पिच रिपोर्ट :
आईपीएल 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर हम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत साबित रहे होती है। बल्लेबाज यहां बड़े-बड़े शॉट लगाने में कामयाब होते हैं और एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहते हैं। यहां पर तेज गेंदबाजों को हल्की सी सीम मूवमेंट मिल सकती है। यानी पेसर्स को शुरुआती कुछ वक्त में मदद मिल सकती है। हालांकि मैदान छोटा होने के कारण बल्लेबाजों को काफी रन बनाने में मदद मिलेगी। यहां की पिच सपाट है और रन खूब बनते हैं। इसीलिए यहां पर गेंदबाजों को संभाल कर बॉलिंग करनी होगी, जिससे कि वह ज्यादा रन देने से बच सके। यानी यहां पर आज भी एक बार फिर से बड़ा स्कोर देखने के लिए मिल सकता है और एक शानदार मुकाबला भी।
“MI Vs LSG” हेड टू हेड :
आज यानि 17 मई को होने वाला आईपीएल सीजन 17 का 67वा मुक़ाबला एमआई और एलएसजी के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। अगर हम दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मैच रिकॉर्ड की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच अब तक कुल मिलाकर 5 ही मैच खेले गए हैं, जहां एलएसजी की टीम बाजी मारती नजर आ रही है। इन 5 में से चार मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किए हैं, वहीं एक मुकाबला मुंबई की टीम जीत पाई है। लेकिन मैच चुंकि एमआई के होम ग्राउंड पर होगा, इसलिए ये टीम भारी पड़ सकती है। ऐसे में मुकाबला कड़ाकेदार होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति :

आईपीएल सीजन 17 का 67वा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाने वाला है, जो कि मुंबई इंडियन के होम ग्राउंड वानखेडे स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा। अगर हम इन दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति की बात करें तो मुंबई इंडियन जो हमेशा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करती आई है वह इस सीजन में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर दसवें स्थान पर स्थित है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपने दर्शकों को काफी निराश किया है फैंस को अपनी टीम को दसवें नंबर पर देख कर बहुत मायूसी और आश्चर्य हो रहा है क्योंकि टीम में काफी अच्छे प्लेयर्स मौजूद होने के बाद भी टीम कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और सबसे नीचे स्थित है। वहीं अगर हम लखनऊ सुपरजाइंट्स की बात करें तो इस टीम ने इस सीजन में शुरुआत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और यह अंक तालिका में टॉप फाइव में बनी रही लेकिन फिर टीम का फॉर्म बिगड़ता चला गया और वह अब अंक तालिका में सातवें स्थान पर स्थित है। बता दें कि दोनों ही टीमों ने तेरा तेरा मैच खेल लिए हैं दोनों टीमों का आज आखिरी लीग मैच है। इस मैच में दोनों टीमें जीतने की कोशिश करेंगे और अपने दर्शकों को खुश करने की नाकाम कोशिश करने मैदान में उतरेंगे।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह, नुवान तुषारा।
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक।
