सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर रोज कुछ ना कुछ इंटरेस्टिंग खबर सामने आ ही जाती है। जिससे कि दर्शकों और फैंस के बीच बॉलीवुड का इंटरेस्ट बना रहता है। अजय देवगन और माधवन की हॉरर फिल्म शैतान के बाद अब जल्द ही एक और फिल्म रिलीज होनेवाली है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था और फिल्म की तरफ दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था। अब हाल ही मे फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जो बहुत शानदार और इंटरेस्टिंग नजर आ रहा है। तो आईए जानते हैं पूरी ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लाइन में एक और फिल्म का नंबर लग चुका है। हॉरर फिल्म मुंज्या के टीज़र के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। कुछ समय पहले जब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, तब से ही दर्शकों का इंटरेस्ट फिल्म में बन गया था और अब फिल्म का करीना जबसे रिलीज हुआ है तब से इसे सोशल मीडिया पर लगातार ढेरों व्यू मिलते जा रहे है। अभय वर्मा, शर्वरी बाघ और मोना सिंह स्टारर फिल्म मुंजया के ट्रेलर का एक एक सीन बेहद ही शानदार और बड़ा ही मजेदार है। फिल्म है तो हॉरर लेकिन इस फिल्म में कॉमेडी का शानदार तड़का लगाया गया है। डराने के साथ-साथ यह फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने में भी कामयाब रहेगी। ट्रेलर देखने के बाद लोगों को फिल्म में इंटरेस्ट आना शुरू हो गया है और काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। अब दर्शक फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी भी नई है यह एक इंटरेस्टिंग और अलग कहानी है। जिसमें बच्चों, बडो सभी को खूब मजा आने वाला है। फिल्म का डायरेक्शन काफी अच्छा दिखाई दे रहा है साथ ही कलाकारों की अदाकारी भी खूब जच रही है। ट्रेलर देखने के बाद लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल है। कहा जा रहा है जब ट्रेलर इतना इंटरेस्टिंग है तो फिल्म भी बेहद ही मजेदार होगी। वैसे भी हॉरर फिल्में सभी को पसंद आती है और कम भी बनाई जाती है। कुछ समय पहले ही फिल्म शैतान रिलीज हुई थी जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और इस फिल्म मुंज्या को भी बहुत अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

स्त्री के मैकर्स स्त्री 2 से पहले ला रहे हैं “मुंज्या” :

बता दें कि फिल्म डराने के साथ-साथ दर्शकों को खूब हंसाने भी बाली है। आपको याद होगा कि बॉलीवुड की एक शानदार हॉरर कॉमेडी फिल्म “स्त्री” ने भी दर्शकों को खूब डराया और खूब हंसाया था। बता दें कि उन्हीं मेकर्स के द्वारा यह फिल्म बनाई गई है तो जाहिर सी बात है कि स्त्री मैं दर्शकों को काफी अच्छा डायरेक्शन देखने को मिला था और कहानी भी दमदार थी। फिल्म स्त्री ने दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब हंसाया था। यह फिल्म भी उन्ही मेकर्स ने उसी तर्ज पर बनाई है। जो दर्शकों को खूब डराएगी भी और खूब हसाएगी भी। साथ ही फिल्म में एक सटीक और शानदार कहानी भी दिखाई गई है जो किसी घिसी पिटी कहानी से खूब अलग है।

बता दें कि फिल्म स्त्री के मेकर्स स्त्री 2 पर काम कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग भी शुरू है। हॉरर फिल्म मुंज्या की अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही हुई थी लेकिन जब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया तो इस फिल्म ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। दर्शक फिल्म का टीजर देखकर बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं और फिल्म के जल्द ही रिलीज होने का इंतजार भी कर रहे हैं। फिल्म मुंज्या का ट्रेलर देख कर आपको एक बार बेहद डर भी लगेगा और साथ ही यह फिल्म आपको खूब हसाएगी यानी हम कह सकते हैं कि यह डर और कॉमेडी की रोलर कोस्टर ड्राइव पर लेकर जाने वाली है।

फिल्म मुंज्या का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज :

हॉरर फिल्में आखिर किसे नहीं पसंद होती सभी दर्शक हॉरर फिल्मों को खूब पसंद करते हैं लेकिन इस तरह की फिल्में बहुत कम बनाई जाती है। भले ही दिल में खौफ होता है लेकिन फिर भी लोग इन्हें देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। हाल ही में अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान रिलीज हुई थी जो की सुपरनैचुरल पावर पर बेस्ड थी, जिसे भर भर कर प्यार मिला था। अब एक और हॉरर फिल्म बड़ी पर्दे पर दस्तक देने जा रही है जो आपको खूब डराने वाली है और खूब हंसाने वाली है। अभय वर्मा, शर्वरी बाघ और मोना सिंह स्टारर फिल्म के ट्रेलर का एक एक सीन बेहद ही शानदार और बड़ा ही मजेदार है। फिल्म है तो हॉरर लेकिन इस फिल्म में कॉमेडी का शानदार तड़का लगाया गया है डराने के साथ-साथ यह फिल्म दर्शकों को हंसाने में भी खूब कामयाब रहेगी।

क्या है फिल्म की कहानी :

हॉरर फिल्म मुंज्या की अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही हुई थी लेकिन जब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया तो इस फिल्म ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया। दर्शक फिल्म का टीजर देखकर बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक सटीक और शानदार कहानी भी दिखाई गई है जो किसी घिसी पिटी कहानी से खूब अलग है। मैंडॉक फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म मुंजया की कहानी एक शापित गांव पर आधारित है। जहां पर एक आशिक मुंज्य अपनी मुन्नी के पास वापस जाने के लिए गांव में दहशत मचा देता है। वह सालों से अपने पर पूर्वज का इंतजार कर रहा है जो उसे अभय वर्मा में मिलता है फिल्म का ट्रेलर डरावना होने के साथ-साथ कॉमेडी से भरा है। अगर हम ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत में एक गांव दिखाया जाता है यह गांव श्रापित है बल्कि उस गांव में स्थित एक पेड़ है जो वह भी श्रापित है। जहां मुंजया की अस्थियां गड़ी है। कहते हैं कि वह किसी मुन्नी से शादी करना चाहता था लेकिन शादी करने से पहले वह मर जाता है। तभी से वह अपने वंशज का इंतजार में है और वंशज से मिलने के बाद वह अपनी आखिरी इच्छा पूरी करना चाहता है।

फिल्म की स्टार कास्ट और कब होगी रिलीज ?

फिल्म मुंज्या में अभय वर्मा ने अहम किरदार निभाया है और मोना सिंह जो कि अभय की मां का किरदार निभा रही है। शर्वरी बाघ भी फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंने वाली है। बता दे कि यह फिल्म मेडोक फिल्म के बैनर तले बनी है। जो की 7 जून 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। जिस तरह फिल्म के ट्रेलर और टीजर को अच्छा रिस्पांस मिला है उम्मीद लगाई जा रही है, की फिल्म को भी उतना ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा क्योंकि फिल्म एक हॉरर कॉमेडी कहानी दर्शाती है जो दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब हंसाने भी वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *