सार :
आईपीएल 2024 सीज़न सत्रह का 74वा मैच और आईपीएल 2024 फाइनल कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 26 मई यानी आज होने जा रहा है। आज आईपीएल 2024 का फाइनल खेला जाएगा, जिसके सीज़न 17 का विनर मिल जायगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में SRH की कमान पैट कमिंस तो KKR की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। दोनों टीमें आज अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी दोनों के बीच फाइनल जीतने की होड़ देखने लायक होगी। तो आईए जानते हैं पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन, प्लेईंग इलेवन खिलाड़ी विस्तार में।
विस्तार :
आईपीएल 2024 सीज़न सत्रह अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। खिताबी मुकाबले को लेकर दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ही टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले को जीतकर यहां पहुंची हैं। और सीज़न में सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं। कोलकाता ने जहां क्वालिफायर-1 में अहमदाबाद में सनराइजर्स को हराया था। वहीं, सनराइजर्स ने चेपॉक में खेले गए क्वालिफायर-दो में राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी और फिनाले में पहुंची। कोलकाता की टीम यह चौथा फाइनल मैच खेल रही है, जबकि सनराइजर्स का यह तीसरा फाइनल है। ऐसे में दोनों ही टीमें आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम आईपीएल 2024 की चैंपियन कहलाएगी। केकेआर दो बार साल 2012 और 2014 में खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, एसआरएच 2016 में आईपीएल चैंपियन बनी थी।
आईपीएल 2024 सीज़न 17, फाइनल मुकाबला KKR Vs SRH :
करीब 2 महीने पहले आईपीएल सीजन 17 का कारवां शुरू हुआ था, वही यह अपने अंजाम तक भी पहुंचने वाला है। रविवार यानी आज टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में आमने-सामने होगी। इसी मैदान पर 22 मार्च को चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबले का आगाज भी हुआ था। दोनों फाइनलिस्ट टीमों के आपसी रिकॉर्ड में हैदराबाद की टीम कोलकाता के आसपास भी नहीं दिखती है, दोनों टीमों के नाम में दिन रात के अंतर की तरह ही रिकॉर्ड में भी बड़ा अंतर दिखाई देता है। जो कोलकाता नाइटराइडर्स के पक्ष में है। इसीलिए हेड टू हेड मुकाबला में कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन यह तो आज का मैच देखने के बाद ही पता चलेगा कि किसकी टीम जीतती है और किसकी टीम को हार का सामना करना पड़ता है। अगर हम कप्तानों की बात करें तो श्रेयस अय्यर कमिंग की तुलना में कम अनुभवी है लेकिन उन्हें कमजोर नहीं आंका जा सकता। साल 2020 में भी श्रेयश अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक ले गए थे। इस बार उनके पास गंभीर के रूप में मजबूत बैक सपोर्ट है। गौतम गंभीर और श्रेयश की जोड़ी कमिंग्स के दाव पेज को चैलेंज करने की हिम्मत रखती है।
अब अगर हम हैदराबाद की बात करें तो इस मोर्चे पर हैदराबाद को बाजी मारने की उम्मीद होगी। टीम को ऑस्ट्रेलिया के नेशनल कप्तान पेस्ट कमिंग्स की लीड पर विश्वास हो सकता है, जो कि पिछले 1 साल में वर्ल्डटेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। और एशेज को ड्रॉ करवा चुके हैं। उन्हें आईपीएल फाइनल जैसे दबाव भरे मैच खेलने और जितने का काफी अनुभव है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल 17 का फाइनल, पिच रिपोर्ट :

आज चेन्नई में शाम 7:30 पर पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल सीजन 17 का फाइनल खेला जाएगा। आईपीएल 2024 में आज समाप्त हो जाएगा। इस बार कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइसर्ज हैदराबाद की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में होगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह फाइनल का खिताब जीत जाएगी। अगर हम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां की पिच के बारे में माना जाता है कि ये स्पिन फ्रैंडली है। वैसे भी अब आईपीएल अपने अन्तिम चरण में है और बहुत सारे मैच यहांं खेले जा चुके हैं। ऐसे में पिच का धीमा होना जाहिर सी बात है। बल्लेबाज अपनी कुशलता का परिचय दें सकते हैं और संभल कर खेलें तो रन भी बनाने के खूब मौके मिलेंगे, लेकिन स्पिनर्स से बचकर रहना होगा। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है, वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 151 रन है। यहां पर 180 रन का टोटल विनिंग स्कोर हो सकता है। अब यह तो आज का मैच देखकर ही पता चलेगा कि आईपीएल फाइनल में स्कोर कितना रहता है।
“KKR Vs SRH” हेड टू हेड :
आईपीएल सीज़न सत्रह का 74वा और फाइनल मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 26 मई यानी आज होने जा रहा है। आईपीएल 2024 का आज फाइनल मैच होने जा रहा है जिससे के बाद इस सीजन का विनर मिल जायगा। दोनों टीमें इस आईपीएल में बेहद शानदार प्रदर्शन करती आई है और वह फाइनल जीतने का यह अहम मौका नहीं छोड़ेंगी इसीलिए अपनी पूरी ताकत से उतरेंगी। आज का मैच बड़ा ही रोमांचक होने वाला है और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। अगर हम दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मैच रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें जीत प्रतिशत बहुत क्लियर है। हेड टू हेड मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स कुल 18 बार जीती है तो वहीं सन रायसर हैदराबाद केवल 9 बार ही जीत पाई है। इसीलिए अगर हम हेड टू हेड में जीत की बात करें तो केकेआर का पलड़ा बहुत भारी नजर आ रहा है। केकेआर दो बार साल 2012 और 2014 में खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, एसआरएच 2016 में आईपीएल चैंपियन बनी थी।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :
कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेइंग इलेवन : सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट सब: नीतीश राणा)
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। (इम्पैक्ट सब: अब्दुल समद)
आज मिलेगा आईपीएल 2024, सीजन 17 का विजेता :
आज चेन्नई के आई एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 सीजन 17 का फाइनल मुकाबला हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें यह मैच जीतने की जी जान से कोशिश करने वाली है और आज का मैच एक दिलचस्ब मैच होगा। दोनों ही टीमें इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करती आई है और आज भी एक कांटे की टक्कर का मैच देखने को मिलेगा। आज जो भी टीम जीतेगी वह आईपीएल 2024 विनर का खिताब जीत जाएगी। दोनों ही टीमों में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी नहीं है अभी तक यह टीम यहां तक बड़ी-बड़ी टीमों को मात देकर बढ़ती आए हैं और आज भी दोनों एक दूसरे के सामने हर नहीं मानेगी।
