सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की खास खबरों को लेकर न्यूज़ खबरी एक बार फिर हाजिर है। बॉलीवुड की सभी चटपटी ख़ास खबरों में आज है, मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में इस बार अनिल कपूर की एंट्री हो गई है, बॉलिवुड की शानदार अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की तैयारियां, जल्द आने वाली है। साऊथ इंडियन फिल्म के सुपर स्टार धनुष की फिल्म, लाहौर 1947 से बड़ी अपडेट। तो आईए आपको बॉलिवुड की सभी चटपटी खबरों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

विस्तार :

  • बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अब हॉलीवुड की एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म “द ब्लफ” की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद इंडिया मैं नहीं रहती, वह अपने पति के साथ विदेश ही रहती है और उन्हें अब बॉलीवुड की फिल्मों में नहीं देखा जाता। वह अपनी हॉलीवुड फिल्म द व्लफ की शूटिंग शुरू करने वाली है।
  • सनी देओल, आमिर खान की अपकमिंग फिल्म “लाहौर 1947” को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। बता दे कि इस फिल्म में सनी देओल और आमिर खान के साथ बॉलीवुड की शानदार अदाकारा प्रीति जिंटा भी नजर आने वाली है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी शूटिंग पूरी कर ली है।
  • साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म का धांसू पोस्टर रिलीज हो गया है। बता दें कि उनकी यह आने वाली फिल्म एक बायोपिक फिल्म है। लंबे समय बाद दर्शक धनुष को इस फिल्म में अदाकारी करते देखेंगे।
  • टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी में सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट बनने वाले हैं। इससे सलमान खान के फैंस को उससे थोड़ा धक्का लगा है। लेकिन इस बहाने लोगों को अनिल कपूर को बिग बॉस में देखने का मौका मिलेगा।

लाहौर 1947″ में इस दिग्गज अभिनेत्री ने पूरी की शूटिंग :

बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री में से एक प्रीति जिंटा काफी लंबे समय से बॉलीवुड से दूर चल रही थी लेकिन वह जल्द ही फिल्म लाहौर 1947 के जरिए बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली है और जल्द ही फिल्म में शानदार एक्टिंग करते नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल में भी लीड रोल में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले ही प्रीति जिंटा ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। वहीं अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है कि प्रीति जिंटा ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी उन्होंने कैप्शन में लिखा के लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया है। आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि मैं पुरी कास्ट और टीम की आभारी हूं। मुझे उम्मीद है आप सब भी इस फिल्म को इतना ही पसंद करेंगे जितना आनंद हमें इसकी शूटिंग करते हुए मिला है। मेरे हिसाब से यह मेरी अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। पिछले कुछ महीनों की कड़ी मेहनत और धैर्य के लिए पूरी टीम को पूरे अंक। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और सनी देओल के अलावा शबाना आज़मी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी नजर आने वाले है। बता दें कि इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है।

बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करेंगे अनिल कपूर :

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अनिल कपूर को हाल ही में फिल्म सावी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे भी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अब अनिल कपूर को लेकर एक खास अपडेट सामने आई है वे जल्द ही मोस्ट पॉपुलर शो, रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में दिखाई देंगे। मेकर्स ने शो का टीजर भी रिलीज कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में मेजबानी सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर करने वाले हैं। सामने आए टीजर में अनिल की झलक देखने को मिल रही है। इसका प्रीमियर इसी महीने होने वाला है ओटीपी प्लेटफार्म जिओ सिनेमा पर होगा। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आने वाली हस्तियां को लेकर अटकलें सामने आ रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्दी वॉर 2 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इसके अलावा आलिया भट्ट की अगली स्पाई थ्रिलर फिल्म में भी अनिल कपूर लीड रोल निभाने वाले है। उनके किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि अनिल 2024 की दूसरी छमाही में स्पाई यूनिवर्स की दोनों फिल्मों में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगे।

धनुष की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज :

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष को पिछली बार फिल्म कैप्टन मिलर में देखा गया था। अब जल्द ही वह मशहूर संगीतकार इलैयाराजा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके लिए लगातार हाईप बनी हुई है और लोग इसके आने का इंतजार कर रहे हैं। अब इलैयाराजा के 81वें जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है सिर्फ और एकमात्र राजा को जन्मदिन की शभकामनाएं। पोस्टर में धनुष हार्मोनियम के साथ भीड़ के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके पीछे उनका बैंड नजर आ रहा है। फिल्म मैं धनुष इलैयाराजा की जिंदगी को पर्दे पर उतारने का काम करेंगे। फिलहाल मार्क्स ने फिल्म से जुड़े अन्य अभिनेता की घोषणा नहीं की है। कैप्टन मिलर के बाद अरुण और धनुष दूसरी बारफिर साथ काम करते नजर आएंगे। यह एक बायोपिक है जो इलैयाराजा की उपलब्धियां और प्रतिष्ठित पदम भूषण पुरस्कार के रूप में मिले सम्मान के ऊपर बेस्ड है। मेकर्स इस फिल्म को तमिल, तेलगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शुरु की अपनी अगली फिल्म “द ब्लफ” की शूटिंग :

बॉलीवुड की शानदार अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने साल 2017 में आई फिल्म बेवॉच से बॉलीवुड में कदम रखा था, पिछले साल प्रियंका रुसो ब्रदर्स की वेब सीरीज सिटाडेल और लव अगेन में भी नजर आई थी। वही कुछ समय पहले उन्होंने हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग पूरी की है। अब प्रियांका को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। प्रियंका ने अपनी अगली फिल्म द ब्लाफ की तैयारी शुरू कर दी है इस बात की जानकारी प्रियंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद दी है उसने केप्शन में लिखा है इसकी शुरुआत हो गई है द ब्लफ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रही है। कुछ समय पहले ही प्रियंका अपने बेटी के साथ आस्ट्रेलिया रवाना हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अन्य कलाकार भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन फ्रैंक फ्लावर्स कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघर में नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड फिल्म जी ले ज़रा में भी दिखाई देगी इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। यह तीन लड़कियों की रोड ट्रिप की कहानी होगी। इसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे फिल्म को जोया अख्तर ने लिखा है और इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स रीमा कागजी, जोया अख्तर, रितेश डीडवाना और फरहान अख्तर शामिल है। इसके अलावा प्रियंका के पास वेब सीरीज सिटाडेल का दूसरा सीजन भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *