मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी।बुधवार को अंतरष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा कि प्रदेश ने फैसला लिया है कि सभी विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी,वह जबलपुर के गोरिसन ग्राउंड में योग कार्यक्रम में पहुंचे थे।
कार्यक्रम में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा योग जीरो प्रीमियम पर फुल हेल्थ इंश्योरेंस है, हमें अपनी क्षमता को मानवता की सेवा में पूर्ण रूप से लगाने के लिए स्वस्थ रहना आवश्यक है और स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है।
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई छगनलाल पटेल, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह आदि मौजूद थे।
