सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की धमाकेदार और चटपटी खबरों को लेकर न्यूज खबरी एक बार फिर से हाजिर है। आज हम बॉलीवुड, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत की खबरों में बताने वाले हैं की बिग बॉस ओटीटी में फिल्मी दुनिया की इस हसीना की एंट्री होने वाली है, तो वहीं करण जौहर टाईगर श्रॉफ के साथ जुग जुग जियो बनाने जा रहे हैं। और बॉलिवुड के भाईजान सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकन्दर के लिए तैयारियां करने लगे हैं। तो फिल्म मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है तो आइए जानते है इन खबरों को विस्तार में।

विस्तार :

  • बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को वही अब होस्ट करेंगे। वहीं अब खबरें आ रही है की कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन जल्दी बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री लेने वाली है।
  • बॉलीवुड के शानदार निर्माता निर्देशक करण जौहर जल्द ही जुग जुग जिओ को लेकर आ रहे हैं। वह इसकी तैयारी में लगी चुके हैं। खबरें आ रही है कि इस बार फिल्म में एक्टर टाइगर श्रॉफ की एंट्री होने वाली है। रिपोर्टर्स के मुताबिक करण जौहर जुग जुग जियो के निर्देशक राज मेहता के साथ इसके दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
  • सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर खूब चर्चा में चल रहे है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंडाना भी लीड रोल में नजर आने वाली है। इसके जरिए सलमान और रश्मिका पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट इसी साल ईद पर हुई थी। इस फिल्म के लिए सलमान ने निर्देर्शित ए आर मुरुगदास के साथ हाथ मिलाया है।
  • शर्वरी बाग, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजया शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।रिलीज के बाद पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म को दशकों से बेहद शानदार प्रतिक्रियाएं भी मिली है।

बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीज़न में नुपुर सेनन आएंगी नज़र :

टीवी जगत का सबसे ज्यादा पॉपुलर शो और रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है। यह इस शो का अपना अलग ही क्रेज देखा जाता है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3, 22 जून से शुरू हो रहा है। मेकर्स ने नए सीजन का नया प्रोमो भी कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया था जिसमें यह साफ हो गया था कि इस बार बिग बॉस ओटीटी को सलमान खान होस्ट नहीं करने वाले, उनकी जगह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को वही अब होस्ट करेंगे। वहीं अब खबरें आ रही है की कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन जल्दी बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री लेने वाली है। सूत्रों के अनुसार नूपुर को शो के लिए संपर्क किया गया है। खबरें आ रही है की नूपुर ने शो के लिए इंट्रेस्ट भी दिखाया है। अनुषा डंडे, हर्षद चोपड़ा और शहजादा धामी के भी इस शो में शामिल होने की खबरें खूब आ रही है।

वहीं भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी शो के तीसरे सीजन में दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि नूपुर सेनन जल्द ही फिल्म कनप्पा का भी हिस्सा होने वाली है। इसमें उनके साथ प्रभास भी दिखाई देंगे। यह फिल्म भगवान शिव के परम भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित होगी। जो भगवान शिव के अनन्य भक्त थे और जिनकी लोक कथाओ में बहुत जिक्र होता है। अब जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होगी। मुकेश सिंह की इस फिल्म को परुचूरी, गोपाल कृष्ण बर्रा साईं, माधव और ने लिखा है। इस फिल्म का निर्माण डेवने इंटर 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले किया जा रहा है। वहीं नूपुर ने हाल ही में फिल्म टाइगर नागेश्वर राव में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार रवि तेजा लीड रोल में नजर आए थे।

करण जौहर की अगली फिल्म “जुग जुग जियो” में टाईगर श्रॉफ की एंट्री :

बॉलीवुड के शानदार निर्माता निर्देशक करण जौहर जल्द ही जुग जुग जिओ को लेकर आ रहे हैं। वह इसकी तैयारी में लगी चुके हैं। खबरें आ रही है कि इस बार फिल्म में एक्टर टाइगर श्रॉफ की एंट्री होने वाली है। रिपोर्टर्स के मुताबिक करण जौहर जुग जुग जियो के निर्देशक राज मेहता के साथ इसके दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वरुण धवन फिल्म में वापसी करने वाले हैं वही फिल्म में टाइगर भी हो सकते हैं हालांकि किसी के भी नाम पर निर्माता निर्देशक ने अभी मोहर नहीं लगाई है। पहले वरुण और टाइगर को लेकर राज एक एक्शन फिल्म बनाने वाले थे हालांकि बजट ज्यादा होने की वजह से उन्होंने यह फिल्म ठंडे बस्ते में डाल दिया है। राज फिलहाल अपनी टीम के साथ मिलकर एक ऐसी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं जो पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनर हो और पहली किस्त से ज्यादा मनोरंजन हो। उधर करण भी फिल्म की कहानी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते इसलिए वह इससे जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू को ध्यानपूर्वक आकलन कर रहे हैं। स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद सीक्वल का ऐलान किया जाएगा और इससे जुड़ी जानकारियां सामने आएंगे। बता दें कि जुग जुग जियो 24 जून 2022 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी।

टाईगर 3 के बाद सलमान खान “सिकंदर” की शूटिंग में बिजी :

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर खूब चर्चा में चल रहे है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंडाना भी लीड रोल में नजर आने वाली है। इसके जरिए सलमान और रश्मिका पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट इसी साल ईद पर हुई थी। इस फिल्म के लिए सलमान ने निर्देर्शित ए आर मुरुगदास के साथ हाथ मिलाया है। अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है कि इस फिल्म की शूटिंग 27 जून को शुरू होने वाली है लेकिन उससे पहले ही सलमान खान ने अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की फिल्म में फाइट सिन के लिए सलमान खान ने रिहरसल करना शुरू कर दिया है क्योंकि सिकंदर में बहुत सारे एक्शन सीन है। सलमान ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर भी काफी काम किया है। इसके अलावा सलमान अपने मूवमेंट पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वही सलमान एक्शन सीक्वेंस खुद करने वाले है और उन्होंने एक सुडौल बॉडी पाने के लिए अपने वर्कआउट प्रोटीन में भी बदलाव किया है। मुरूगदास ने इस समय अपने कुछ पसंदीदा एक्शन कोरियोग्राफर से बात की है और उन्होंने बड़े पैमाने पर फाइट सीक्वेंस की योजना बनाई फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में होगा। इस फिल्मको अगले साल यानी साल 2025 में ईद पर रिलीज किया जाएगा।

दर्शकों को खूब पसंद आई “मुंज्या” :

शर्वरी बाग, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजया शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।रिलीज के बाद पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म को दशकों से बेहद शानदार प्रतिक्रियाएं भी मिली है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर तो दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ था। अब फिल्म के रिलीज होने पर यह दर्शकों के बीच छा गई है। पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़ों ने भी सबको हैरान करके रख दिया है। मुंज्या ने उम्मीद से ज्यादा की कमाई की है। इससे पता चलता है की दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई है। अब फिल्म के रिलीज होने के पहले दिन की कमाई की बात करें तो मुंज्या ने भारत में रिलीज के पहले दिन 3.75 करोड़ की कमाई की है। जो बेहद ही शॉकिंग है।

बता दें कि इस फिल्म में मोना सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है। वह एक सिंगल मदर के रूप में इस फिल्म में छा गई है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी पुणे और कोंकण क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे क्रिचर की है जो अभय द्वारा निभाए रोल बिट्टू के जीवन में कहर बरसाया है। कई सेलिब्रिटीज ने फिल्म की खूब तारीफ की है फिल्म को दर्शकों से भी काफी अच्छा रिव्यु मिल रहा है हैरान करने वाली बात यह है की फिल्म ने कमाई के मामले में मनोज वाजपेई की फिल्म भैया जी और राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म मुंज्या ने अपनी ओपनिंग डे पर इन दोनों फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *