सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की धमाकेदार और चटपटी खबरों को लेकर न्यूज खबरी एक बार फिर से हाजिर है। आज हम बॉलीवुड, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत की खबरों में बताने वाले हैं की सिकंदर की शूटिंग जल्द होगी शुरू, चंदू चैंपियन की रिलीज़ को बस एक दिन बाकी, अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर होने बाला है रिलीज़, मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे। तो आइए जानते है इन खबरों को विस्तार में।

विस्तार :

  • सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर खूब चर्चा में चल रहे है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंडाना भी लीड रोल में नजर आने वाली है। इसके जरिए सलमान और रश्मिका पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट इसी साल ईद पर हुई थी। इस फिल्म के लिए सलमान ने निर्देर्शित ए आर मुरुगदास के साथ हाथ मिलाया है।
  • शर्वरी बाग, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजया शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।रिलीज के बाद पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म को दशकों से बेहद शानदार प्रतिक्रियाएं भी मिली है।
  • उसके बाद 14 जून शुक्रवार को एक साथ कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जिसमें कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म चंदू चैंपियन पहले नंबर पर आती है। इस फिल्म का इंतजार कार्तिक के फैंस और दर्शक काफी लंबे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक को अलग ही रूप में देखा जाएगा। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है जिसे ट्रेलर और टीजर में साफ-साफ देखा गया था।
  • अजय देवगन और तब्बू अपनी अदाकारी के लिए बॉलीवुड मैं अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। अब यह दोनों एक्टर अपनी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है “औरों में कहां दम था” काफी लंबे समय से इस फिल्म की चर्चा चल रही है और अब फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है।

सलमान खान मुंबई में शुरू करने जा रहे फिल्म सिकंदर की शूटिंग :

पिछले काफी समय से सलमान खान अपनी फिल्म “सिकंदर” को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर रश्मिका मंडाना नजर आने वाली है। अब खबरें आ रही है कि सलमान खान और रश्मिका मांडना की अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है जी हां सलमान की सिकंदर की शूटिंग इसी महीने 18 जून से शुरू होने जा रही है। जिसका फर्स्ट शेड्यूल मुंबई में ही शूट होगा। जिसके लिए एक भव्य और एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जाएगा। पहले शेड्यूल की शुरुआत एक शानदार एक्शन सीन की शूटिंग के साथ शुरू होगी। जो समुद्र तल से 33000 फीट ऊपर एक एयरक्राफ्ट में शूट होगा। इस एयरक्राफ्ट में सलमान भी मौजूद होंगे। मेकर्स इसे एक शानदार रोमांचक एक्शन सीन की तरह फिल्माया जाएगा। बता दे कि इस फिल्म मैं धांसू एक्शन देखने को मिलेगा। सूत्रों के अनुसार मुंबई के स्टूडियो में वहां एक भव्य सेट की तैयारी हो रही है जिसमें सलमान और रश्मिका फिल्म का प्रोमो शूट करेंगे। इसके बाद और एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जाएगा मुरूकदास इस फिल्मके निर्देशक है, वही साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता है।

बताया जा रहा है की फिल्म में फाइट सीन के लिए सलमान खान ने रिहरसल करना शुरू कर दिया है क्योंकि सिकंदर में बहुत सारे एक्शन सीन है। सलमान ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर भी काफी काम किया है। इसके अलावा सलमान अपने मूवमेंट पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वही सलमान एक्शन सीक्वेंस खुद करने वाले है और उन्होंने एक सुडौल बॉडी पाने के लिए अपने वर्कआउट प्रोटीन में भी बदलाव किया है। मुरुगदास ने इस समय अपने कुछ पसंदीदा एक्शन कोरियोग्राफर से बात की है और उन्होंने बड़े पैमाने पर फाइट सीक्वेंस की योजना बनाई फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में होगा। इस फिल्म को अगले साल यानी साल 2025 में ईद पर रिलीज किया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बड़ी फिल्मों को पछाड़ रही “मुंज्या” :

शर्वरी बाग, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजया शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।रिलीज के बाद पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म को दशकों से बेहद शानदार प्रतिक्रियाएं भी मिली है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर तो दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ था। अब फिल्म के रिलीज होने पर यह दर्शकों के बीच छा गई है। बता दें कि इस फिल्म में मोना सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है। वह एक सिंगल मदर के रूप में इस फिल्म में छा गई है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी पुणे और कोंकण क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे क्रिचर की है जो अभय द्वारा निभाए रोल बिट्टू के जीवन में कहर बरसाया है। कई सेलिब्रिटीज ने फिल्म की खूब तारीफ की है फिल्म को दर्शकों से भी काफी अच्छा रिव्यु मिल रहा है।

अगर हम फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरी फिल्मों के मुकाबले और अपनी उम्मीद से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़ों ने भी सबको हैरान करके रख दिया है। मुंज्या ने उम्मीद से ज्यादा की कमाई की है। इससे पता चलता है की दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई है। अब फिल्म के रिलीज होने के पहले दिन की कमाई की बात करें तो मुंज्या ने भारत में रिलीज के पहले दिन 3.75 करोड़ की कमाई की है। जो बेहद ही शॉकिंग है। मुंज्या’ ने मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.15 करोड़ की कमाई की है। वैसे ये अर्ली एस्टीमेट है। ऑफिशियल डेटा आने के बाद कलेक्शन थोड़ा बहुत ज्यादा या फिर कम हो सकता है। इस तरह अभय वर्मा और शरवरी वाघ की अब तक की टोटल कमाई 27.4 करोड़ के लगभग हो चुकी है।

13 जून को रिलीज होगा तब्बू और अजय देवगन की फिल्म “औरों में कहां दम था का” ट्रेलर :

अजय देवगन और तब्बू अपनी अदाकारी के लिए बॉलीवुड मैं अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। अब यह दोनों एक्टर अपनी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है “औरों में कहां दम था” काफी लंबे समय से इस फिल्म की चर्चा चल रही है और अब फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं और उनके साथ उनकी अच्छी दोस्त तब्बू भी अहम किरदार निभा रही हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी प्यार भी मिला था। बता दें की फिल्म का ट्रेलर 13 जून यानी कल रिलीज होने जा रहा है और यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। यह 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा भी है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, साई मंजरीकर और शांतनु माहेश्वरी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह 2000 से 2023 के बीच सेट है इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत के पैनारोमा स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है।

चंदू चैंपियन” की उल्टी गिनती शुरू :

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की रिलीज डेट अब पास आने वाली है। यह फिल्म चंदू चैंपियन कार्तिक आर्यन के करियर की बहुत बड़ी फिल्म मानी जा रही है और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है बता दें कि कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 14 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कार्तिक आर्यन दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर एक नई बुकिंग पोस्ट के साथ एडवांस बुकिंग की शुरुआत की घोषणा करके अपने सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया है। दिलचस्प बात यह है की बुर्ज खलीफा को स्टारडम का प्रतीक माना जाता है और कार्तिक, शाहरुख खान के बाद दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर अपनी फिल्म को इस तरह प्रमोट करने वाले दूसरे स्टार बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *