सार :
टीवी का सबसे ज्यादा पॉपुलर रियलिटी शो और लोगों का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही बड़े बदलाव के साथ आने वाला है। यह सीजन बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन होगा। इस बार बिग बॉस में बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव होस्ट सलमान खान को रिप्लेस करना होगा। उनकी जगह एक बड़े अभिनेता को मिली है। वही इस बार कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आने वाले हैं तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
टीवी जगत का सबसे ज्यादा पॉपुलर शो और रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है। यह इस शो का अपना अलग ही क्रेज देखा जाता है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3, 22 जून से शुरू हो रहा है। 21 जून से जिओ सिनेमा प्रीमियम पर शुरू होगा। मेकर्स ने नए सीजन का नया प्रोमो भी कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया था जिसमें यह साफ हो गया था कि इस बार बिग बॉस ओटीटी को सलमान खान होस्ट नहीं करने वाले, उनकी जगह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को वही अब होस्ट करेंगे। बता दे कि इस शो में शामिल होने केलिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और टीवी एक्टर्स के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े मशहूर चेहरे भी नजर आने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक अनिल कपूर के साथ-साथ इस शो में बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री अपना कमबैक करने जा रही हैं। वहीं अब खबरें आ रही है की कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन जल्दी बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री लेने वाली है। सूत्रों के अनुसार नूपुर को शो के लिए संपर्क किया गया है।
खबरें आ रही है की नूपुर ने शो के लिए इंट्रेस्ट भी दिखाया है। अनुषा डंडे, हर्षद चोपड़ा और शहजादा धामी के भी इस शो में शामिल होने की खबरें खूब आ रही है। इतना ही नहीं बॉलीवुड की एक दिक्कत अभिनेत्री भी इस शोके जरिए अपना कम बैक करने जा रही है साथ-साथ एक दिक्कत क्रिकेटर भी इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आने वाले हैं। यानी एक इस बार का बिग बॉस धमाकेदार होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस में नए नए ट्विस्ट नजर आने वाले हैं। जिसकी शुरुआत अभी से ही हो गई है।
बिग बॉस ओटीटी 3/Bigg Boss OTT 3 :
टीवी का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। रिएलिटी शो टीवी पर सालों से धूम मचाने के बाद दो साल से ओटीटी पर भी धमाल मचा रहा है। इस बार बिग बॉस का ओटीटी पर यह तीसरा सीजन है। ये शो 21 जून से शुरू होने जा रहा है। इसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। यह खबर आज की तरह फैल गई है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी सलमान खान होस्ट नहीं करने वाले हैं उनकी जगह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। रिलीज हुए प्रोमो में अनिल कपूर का स्वैग सलमान खान से काम नहीं नजर आ रहा है। फैंस प्रोमो में अनिल कपूर को देख उनके दीवाने बन गए हैं। शो के केवल होस्ट ही नहीं बदले हैं शो के नियम भी बदल गए हैं।
सलमान खान नहीं होंगे होस्ट , किसके हाथों में होस्टिंग की कमान :

बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है। इस बार फैंस को सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर का स्वैग दिखेगा। शो से अनिल का फर्स्ट लुक और प्रोमो रिलीज हो चुका है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3, 22 जून से शुरू हो रहा है। 21 जून से जिओ सिनेमा प्रीमियम पर शुरू होगा। मेकर्स ने नए सीजन का नया प्रोमो भी कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया था जिसमें यह साफ हो गया था कि इस बार बिग बॉस ओटीटी को सलमान खान होस्ट नहीं करने वाले, उनकी जगह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को वही अब होस्ट करेंगे। प्रोमो में अनिल कपूर के स्वैग ने माहौल बना दिया है। उन्होंने प्रोमो में दिखा दिया है कि वह सलमान खान से काम साबित नहीं होंगे। प्रोमो में उन्होंने अपने एक्शन से साफ दिखा दिया है कि वह नर्मी से नहीं गर्मी से काम लगे।
इस बार बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगे बॉलीवुड के कई सितारे :
अनिल कपूर के शो में सिंगर मीका सिंह को लाने के लिए मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि बिग बॉस में मीका सिंह को लाना शो में एक नई जान डालने जैसा होगा। मेकर्स चाहते हैं कि उनके हर सीजन में बॉलीवुड का एक फेमस चेहरा आए। बता दें, इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शो की लिस्ट काफी बड़ी होती जा रही है। इसमें सोशल मीडिया सेंसेशल विशाल पांडे और चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल) का नाम भी कंफर्म बताया जा रहा है। इसमें सिंगर मीका सिंह का नाम भी सामने आया है। वहीं भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी शो के तीसरे सीजन में दिखाई देने वाले हैं। वहीं अब खबरें आ रही है की कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन जल्दी बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री लेने वाली है। सूत्रों के अनुसार नूपुर को शो के लिए संपर्क किया गया है। खबरें आ रही है की नूपुर ने शो के लिए इंट्रेस्ट भी दिखाया है। अनुषा डंडे, हर्षद चोपड़ा और शहजादा धामी के भी इस शो में शामिल होने की खबरें खूब आ रही है।
वहीं इस शो के जरिए बॉलीवुडकी एक दिग्गज अभिनेत्री भी कमबैक करने जा रही है। फिल्म त्रिदेव के मशहूर गाने तिरछी टोपीवाले मैं नशिरउद्दीन शाह के साथ ताल से ताल मिलाने वाली एक्ट्रेस सोनम खान 30 साल बाद कम बैक करने जा रही है लेकिन सोनम किसी फिल्म वेब सीरीज या टीवी सीरियल से नहीं बल्कि अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आने वाली है और कई समय बाद उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखेंगे। सोनम की आखिरी फिल्म इंसानियत साल 1994 में थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड की यह खूबसूरत अदाकारा इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो गई थी। फिल्म त्रिदेव, विश्वकर्मा, अजूबा जैसी का कई फिल्मों से अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने वाली सोनम ने सालों पहले इंडस्ट्री से विदाई ले ली थी और वह अपने परिवार के साथ स्वीटजरलैंड शिफ्ट हो गई थी।
बिग बॉस के नए प्रोमों में अनिल कपूर का स्वैग नहीं सलमान से कम :
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में सलमान खान होस्ट के तौर पर नहीं दिखेंगे| उनकी जगह इस बार झकास अनिल कपूर ने ले ली है| इस विवादित रिएलिटी शो का इस बार सिर्फ होस्ट ही नहीं बदला है, बल्कि शो के नियम भी बदल दिए गए हैं| शो का नया प्रोमो सामने आया है, प्रोमो में अनिल कपूर बता रहे हैं कि अब उनकी बारी है| तमाम मुश्किलों को पार कर विनर के तौर पर दिखाए गए हैं| प्रोमो में अनिल कपूर कहते हैं, “सबने पूछा क्या ही बाकी है एके प्रोमो पूछा क्या-क्या बाकी है एके. भला..बुरा..खरा..खोटा..पानी..आग..गाली..ताली.. सब देखा, सब सुना, अब मेरी बारी| लड़ेंगे भिड़ेंगे, चिढ़ेंगे, टिकेंगे? पता नहीं. थोड़ा लॉजिक थोड़ा मैजिक.” प्रोमो में तो अनिल कपूर को शानदार दिखा गया है और लग भी रहा है की वह सलमान खान जितना एनर्जी और एंटरटेनमेंट मैच कर पाएंगे| लेकिन यह तो पक्का है की इस बार भी हर बार की तरह बीबी ओटीटी 3 में काफी मजा आने वाला है| जितना एंटरटेनमेंट टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस में होता है उससे कम एंटरटेनमेंट यह नहीं होगा उससे डबल ही देखने को मिलेगा|
