सार :
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की धमाकेदार और चटपटी खबरों को लेकर न्यूज खबरी एक बार फिर से हाजिर है। आय दिन एंटरटेनमेंट जगत में कुछ न कुछ खबरे आती हैं, आज हम बॉलीवुड, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत की खबरों में बताने वाले हैं की पहले दिन कार्तिक की चंदू चैंपियन ने कितनी कमाई कर ली साथ ही फिल्म महाराज और हमारे बारह पर क्यों हो रहा है विवाद और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सरफिरा से अक्षय का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। तो आइए जानते है इन खबरों को विस्तार में।
विस्तार :
- 14 जून यानी कल शनिवार को कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म “चंदू चैंपियन” सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म से काफी अच्छे ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन फिल्म ने उम्मीद से जितना फर्स्टडे कलेक्शन नहीं किया है यानी ओपनिंग अच्छी नहीं हुई है अब मेकर्स को फिल्म वीकेंड से अच्छी कलेक्शन की उम्मीद है।
- आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म महाराज और अनु कपूर की फिल्म हमारे 12 को काफी ज्यादा विवादों का सामना करना पड़ रहा है इन फिल्मों पर धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। जिससे यह बॉयकॉट के हाथों चढ़ रही हैं।
- बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सरफिरा से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है तब से यह फिल्म काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी अभी ज्यादा साफ नहीं हो पाई लेकिन फिल्म मैं अक्षय कुमार के होने से फिल्म से अच्छी उम्मीद लगाई जा सकती है।
- अजय देवगन और तब्बू की अपकमिंग फिल्म “औरों में कहां दम था” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गयाहै लोगों से इसके ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है टेलर को देखने के बाद लोग फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं बता दे कि इस फिल्म बता तब्बू और अजय देवगन की कैमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है।
“चंदू चैंपियन” फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :
बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हो चुकी है लोग इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने पूरा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के साथ साथ अपनी एक्टिंग में भी काफी इंप्रूवमेंट करते हुए एक्शन सींस किए हैं। यह फिल्म उनके करियर की सबसे अहम फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म के प्रमोशन में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 14 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं और इसके निर्देशक हैं ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्में बनाने वाले कबीर खान। कबीर खान की नई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ पद्मश्री विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन की कहानी पर आधारित है।
अगर हम फिल्म के पहले दिन के कलेक्कशन की बात करें तो कबीर खान की नई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पहले दिन का कलेक्शन इतना ज्यादा कम है कि इस पर फिल्म जगत के लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। जी हां, फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पहले दिन का कलेक्शन कार्तिक की पिछली फिल्म ‘शहजादा’ से भी कम रहा है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया। ये इसकी लागत करीब 140 करोड़ रुपये के हिसाब से काफी कम है। पहले दिन थिएटर्स में इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 16.84% के आसपास रही।
“महाराज” और “हमारे बारह” पर विवाद :

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान फिल्म महाराज से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं लेकिन उनकी यह फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में घिर चुकी है। फिल्म पर धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही अन्नू कपूर की फिल्म हमारे 12 को भी बायकाट किया जा रहा है। बता दें कि यह फिल्म भी विवादों में घिर चुकी है। अक्सर देखा जाता है कि धार्मिक मामलों को लेकर फिल्में बनाई जाती है और वह फिल्म विवादों में फस जाती है। कई रिलीज हो जाती है तो कई के सिर पर तलवार लटक रही होती है। फिलहाल यही हाल जुनैद खान की फिल्म महाराज का हो रहा है। बता दे कि जुनैद खान और जयदीप अहलावत की फिल्म महाराज की कहानी 1862 के महाराज मानहानि मामले की कहानी पर आधारित बताई जा रही है। भारतीय कानून के इतिहास में इस केस का गहरा प्रभाव है। फिल्म में जुनैद खान एक पत्रकार और समाज सुधारक की भूमिका में नजर आनेवाले हैं। एक हिंदू धर्म की कहानी को लेकर महाराज पर विवाद छिड़ा है। मानहानि मामले में हिंदू महाराज ने पत्रकार करसनदास पर मानहानि का केस दर्ज किया था कि उनकी और भक्तों की छवि को बिगाड़ा जा रहा है।
फिल्म “सरफिरा” से रिलीज़ हुआ अक्षय का फर्स्ट लुक पोस्टर :

बॉलीवुड के एक्शन हीरो खिलाड़ी कुमार अपनी नई फिल्म ‘सरफिरा’ से एक बार फिर दर्शकों को इंस्पायर करने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर नई अपडेट शेयर की है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदन लीड रोल में नजर आने वाली है। फिल्म ‘सरफिरा’ का पहला पोस्टर सामने आ चुका है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। इस पोस्ट को पब्लिक से काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। खिलाड़ी कुमार ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘एक ऐसे शख्स की कहानी, जिसने बड़े सपने देखने की हिम्मत की और मेरे लिए ये कहानी, किरदार और फिल्म बहुत खास है।’ पोस्ट एक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ रिलीज किया गया जिस्म फिल्म का टाइटल सॉन्ग बज रहा है। इस पोस्टर में एक्टर का रौबदार लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि अक्षय कुमार और राधिका मदान की अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।
“ओरो में कहां दम था” का ट्रेलर हुआ रिलीज :
अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म “औरों में कहां दम था” को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू भी लीड रोल में नजर आने वाली है। अब मार्क्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट का है। जिसकी शुरुआत होती है अजय और तब्बू के बचपन के किरदारों के वॉइस ओवर से इसके बाद एक्टर के जेल में ही बड़े होने के सफर को छोटे से ट्रेलर में उतारा गया है। इसके बाद दोनों जब 22 साल के जेल के बाहर मिलते हैं, तो उनकी मुलाकात होती है और दोनों अपने पुराने प्यार भरे लम्हों को याद करके करते दिखाई देते हैं ट्रेलर के अंत में अजय देवगन का शायराना अंदाज दमदार दिखाया गया है वही तब्बू के साथ उन पर फिल्माया गया गीत भी याद रह जाता है वही बता दे के इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
