सार :
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म “स्त्री 2” आजकल काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई है जब से फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है तबसे फैन इसके आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ चुकी है। निर्माता दिनेश विजन की निर्माण कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर फिल्म की नई रिलीज डेट शेयर की है। तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म और साल 2024 की बड़ी फिल्मों में से एक स्त्री 2 की नई रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ सबसे लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म पहले 30 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे अब बदल दिया गया है। निर्माता दिनेश विजन की निर्माण कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर फिल्म की नई रिलीज डेट शेयर की। साथ में लिखा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर आ रही है स्त्री फिर से। आज से मुंज्या के साथ सिनेमाघरों में स्त्री 2 का टीजर देखें। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स ने एक मोशन पोस्टर जारी कर नई तारीख का ऐलान किया है। पहले ‘स्त्री 2’ की सिनेमाघरों में आने की तारीख 30 अगस्त रखी गई थी, जिसको अब बदल दिया गया है।
इस साल की खास बात ये रही है कि छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा कमा गई हैं जबकि बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप रही हैं। ऑडियन्स का फिल्मों में टेस्ट बदलता जा रहा है। जैसा कि हम देख चुके हैं लोगों को हॉरर फिल्में बहुत पसंद आ रही हैं। इसी वजह से शैतान और मुंज्या दोनों ही फिल्में हिट रही है। स्त्री के पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया था और अब दूसरे पार्ट से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। जिस तरह फिल्म शैतान और मुंज्या ने जैसा परफॉर्म किया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि स्त्री 2 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी। लोगों को बॉलीवुड से हॉरर फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
मोस्ट अवेटेड फिल्म “स्त्री 2” की रिलीज डेट का हुआ खुलासा :
साल 2018 में आई फिल्म स्त्री ने दर्शकों को बहुत इंटरटेन किया था। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी जिसमें सभी कलाकारों की अदाकारी ने दरशकों का दिल जीत लिया था। स्त्री की अपार सफलता के बाद निर्माता ने फिल्म के दूसरे पार्ट को बनाने की घोषणा कर दी थी। तभी से लोग इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में फिल्म के निर्माता ने फिल्म की नई रिलीज डेट को उजागर कर दिया है। श्रद्धा ने फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, “इस स्वतंत्रता दिवस पर आ रही है #स्त्री फिर से! #स्त्री2 इस स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।”दो सप्ताह पहले 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म स्त्री 2018 में रिलीज हुई थी। इसे आलोचकों की काफी प्रशंसा मिली थी। फिल्म के संगीत ने भी काफी ध्यान खींचा और ‘मिलेगी मिलेगी’ और ‘आओ कभी हवेली पे’ चार्टबस्टर बन गए। 14 जून को ‘स्त्री 2’ का टीज़र रिलीज़ किया गया, लेकिन सिर्फ सिनेमाघर वाली ऑडियंस के लिए। दरअसल मेकर्स ने ‘मुंज्या’ के साथ ‘स्त्री 2’ का टीज़र चिपका दिया। इसे ऑनलाइन रिलीज़ नहीं किया गया। मुमकिन है कि कुछ दिन बाद ऐसा किया जाए।
बॉक्स ऑफिस पर “स्त्री 2” की “खेल खेल में” और “वेदा” से होगी टक्कर :

इस साल बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है तो बेशक सी बात है कि उनके बीच क्लेश होगा। स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘खेल-खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ से टकराएगी। ‘खेल खेल में’ साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू, फरदीन खान और वाणी कपूर नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की यह फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, लम्बे समय बाद जॉन अब्राहम अपनी आगामी फिल्म ‘वेदा’ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। ‘बाटला हाउस’ और ‘सत्मेव जयते’ जैसी हिट फिल्में देने के बाद अभिनेता एक बार फिर 15 अगस्त को ही अपनी नई फिल्म रिलीज करने वाले हैं। तीन बड़ी फिल्में एक-साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार है। ऐसे में देखना होगा कि दर्शक किसकी झोली भरते हैं। बता दें कि सिनेमाघरों में रिलीज हुआ टीज़र के शुरुआत में राजकुमार राव, अभिषेक बैनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी नज़र आते हैं। लोग दौड़ते हुए स्त्री की मूर्ति के सामने जमा होते हैं। ‘ओ स्त्री हमारी रक्षा करना’ वाली बात को कोई काले रंग से पोतते हुए दिख रहा है।
“स्त्री 2” की स्टार कास्ट और कब होगी रिलीज ?
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ सबसे लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले इनके साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स ने एक मोशन पोस्टर जारी कर नई तारीख का ऐलान किया है। और फिल्म के निर्देशन की कमान और अमर कौशिक के हाथों में है। बता देंगे पहले यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है अब यह है 15 दिन पहले 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी।
