मणिपुर में भड़की हुई सांप्रदायिक हिंसा के 50 दिन पूरे हो चुके हैं। अब मामले को शांत करने के लिए हाई कोर्ट 5 जुलाई को सुनवाई करने का फैसला किया है। मैताई समाज को अनुसूचित जनजाति दर्जे का मामला मणिपुर हाई कोर्ट पहुंच गया है।
कोर्ट ने 27 मार्च के आदेश को संशोधित करने की मांग वाली समीक्षा याचिका स्वीकार कर ली है। इस पर 5 जुलाई को सुनवाई होगी, अदालत ने इस बारे में केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। 27 मार्च को अदालत ने राज्य सरकार से मैत्ई समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की सिफारिश की थी।
हिंसा को लेकर कांग्रेस संसदीय दल अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी किया है।उन्होंने कहा इस इंसान ने मणिपुर में लोगों के जीवन को तबाह कर दिया है और हजारों लोगों को जोड़ दिया है।
