सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की धमाकेदार और चटपटी खबरों को लेकर न्यूज खबरी एक बार फिर से हाजिर है। आय दिन एंटरटेनमेंट जगत में कुछ न कुछ खबरे आती हैं, आज हम बॉलीवुड, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत की खबरों में बताने वाले हैं की सनी देओल की अपकमिंग फिल्म “बॉर्डर 2” की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है, तो वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “इनसाइड आउट 2” ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। बता दें कि वेलकम 3 की रिलीज़ को पोस्टपोन कर दिया गया है तो वही फिल्म इंडस्ट्री का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। तो आइए जानते है इन खबरों को विस्तार में।

विस्तार :

  • सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर का दूसरा पार्ट “बॉर्डर 2” बनने का अनाउंसमेंट हो चुका है और फिल्म मेकर्स ने जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने का ऐलान भी कर दिया है। फिल्म के पहले पार्ट में कई बड़े-बड़े अभिनेताओं ने काम किया था इस फिल्म में भी कई स्टार्स के होने की उम्मीद जताई जा रही है और इसे पहले पार्ट से भी बेहतर बनाने की कोशिश होगी, बता दें की फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
  • बता दें कि वेब सीरीज इंडस्ट्री का शानदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इसमें सिनेमा के जाने-माने चेहरे कैमियो में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज का प्लॉट मुंबई है केंद्र में एक स्क्रीन लेखक है। जिसके संघर्षों को कहानी में बताया गया है इसमें दोस्ती, निजी रिश्तों और व्यापारिक उतार-चढ़ाव को बखूबी दिखाया गया है।
  • एनीमेटेड कार्टून फिल्म इनसाइड आउट 2 ने रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें यह फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट है और इसने पहले पाठ से भी बेहतर प्रदर्शन किया है लोगों के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने 1200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।
  • अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेलकम 3 की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। यह फिल्म वेलकम फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इसे वेलकम टू द जंगल के नाम से बनाया जा रहा है और इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई सितारे दिखाई देने वाले हैं।

फिल्म “बॉर्डर 2” की रिलीज डेट का हुआ ऐलान :

बता दें कि फिल्म बॉर्डर के दूसरे पार्ट बॉर्डर 2 की अनाउंसमेंट हो चुकी है। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर लोगों को काफी पसंद आई थी आज भी इस फिल्म के गाने लोगों के जुबान पर रहते हैं। कुछ दिनों पहले खुद सनी ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उन्होंने लिखा कि एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से इंडिया की सबसे बड़ी वॉर बॉर्डर 2; इस अनाउंसमेंट वीडियो में फिल्म से जुड़े कोई भी विजुअल नहीं थे। बता दें कि आप बॉर्डर 2 की रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट कर दिया गया है फिल्म का पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था। अब 27 साल बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2026 में रिलीज किया जाएगा। बता दे की निर्माता ने फिल्म को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। भूषण कुमार ,कृष्ण कुमार और जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्त भी इस फिल्म के को प्रोड्यूसर के रूप में होगी। वही इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। अनुराग इससे पहले अक्षय कुमार की केसरी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं सूत्रों की माने तो इस फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चंद्पुरी के रोल में नजर आने वाले हैं। उनके साथ-साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आईहै की फिल्म अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

इनसाइड आउट 2″ ने बनाया कमाई का रिकॉर्ड :

डिज्नी और पिक्सर की कंबाइंड एनिमेटेड फिल्म इनसाइड आउट तो 2 को 14 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया था। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर नया रिकार्ड बनानेकी खबरें सामने आ रहे हैं। रिपोर्टर्स के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 1200 करोड रुपए का व्यापार कर लिया है। सटीक आंकड़ों के मुताबिक यह 1200 से ऊपर भी जा सकताहै। फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में 4440 थिएटर में टिकटों की बिक्री से कमाई का यह मुकाम हासिल किया है। इस फिल्मने “ड्यून पार्ट 2” और “गॉडजिला x कोंग द न्यू अंपायर” को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। यह पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई फिल्म बार्बी के बाद 800 करोड रुपए से अधिक की कमाई करनेवाली पहली फिल्म बन गईहै साल 2015 की सिलेब्रल हिट इनसाइड आउट के सीक्वल को लेकर अनुमान लगाया गया था कि यह पहले वीकेंड में 600 करोड रुपए से 800 करोड रुपए तक कमा सकती है फिल्म का निर्देशन कालसी मां ने किया है बता दें कि “इनसाइड आउट टू” में रैली के किरदार को अनन्य पांडे ने अपनी आवाज दी है उन्होंने ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया था।

अक्षय की “वेलकम 3” इस साल नहीं होगी रिलीज :

अक्षय कुमार जल्दी ही फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म इस साल के अंत मैं रिलीज नहीं होगी। रिपोर्टर्स के मुताबिक फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म पहले 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म सितारे जमीन पर की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है की “वेलकम 3” का सितारे जमीन के साथ क्लेश होने की वजह से इसकी डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। ताकि दोनों फिल्मों के ही कमाई पर कोई असर न पड़े। बता दें कि सूत्रों ने खुला खुलासा किया है कि वेलकम 3 को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला शड्यूल मैं में भी पूरा हो गया था। शूटिंग में देरी की वजह से फिल्म को पोस्टपोन किया गया है नहीं तो फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। स्टार कास्ट की बात करें तो वेलकम 3 में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, रवीना टंडन ,सुनील शेट्टी, संजय दत्त ,परेश रावल ,अरशद वारसी, जॉनी लीवर ,लारा दत्ता और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सितारे दिखाई देने वाले हैं। हम कह सकते हैं कि यह फिल्म पूरी 1 साल बाद रिलीज की जाएगी। इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

फिल्म “इंडस्ट्री” का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज :

अमेजॉन मिनी टीवी की शानदार वेब सीरीज इंडस्ट्री काट्रेलर हाल हीमें रिलीज कर दिया गयाहै इस वेब सीरीज में सिनेमा जगत के काफी जाने-माने चेहरे करते नजर आने वाले हैं। इस सीरीज का प्लॉट मुंबई है और सेंटर में एक स्क्रीन राइटर है। जिसके संघर्षों को कहानी में बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म में दोस्ती निजी रिश्तों और व्यापारिक उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। तमाम कोशिशों के बावजूद उसे इंडस्ट्री में ब्रेक नहीं मिल रहा है। लेखक के इंडस्ट्री के संघर्ष पूर्ण और उलझे पक्ष को भी दिखाया जाएगा। बता दे कि इस वेब सीरीज में गगन अरोड़ा, आशा नेगी, अंकित गोरिया, चंकी पांडे मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा गुनीत मंगा, हंसल सुनील राय, सुमित अरोरा भी वेबसीरीज का अहम हिस्सा होंगे। बता दें कि इस शो को अरूणाभ कुमार द्वारा बनाया गया है और निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है यह वेब सीरीज 19 जूनको अमेजॉन मिनी टीवी पर रिलीजकी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *