सार :
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी जल्द ही जहीर इकबाल से शादी करने जा रही है। लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस कपल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। आजकल दोनों की शादी की खबर सोशल मीडिया और लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते को लेकर कोई ना कोई खबरें आती रहती हैं तो आईए बताते हैं पूरी खबर को विस्तार में।
विस्तार :
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही जहीर इकबाल के साथ शादी करने को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि जल्दही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करने की खबरें हैं। जहां तक के उनके शादी के कार्ड की फोटो तक वायरल हो गई है। कई सिलेब्रिटीज के भी इस पर बयान आए हैं। बता दें कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं कुछ दिनों पहले से इन दोनों के इश्क की खूब चर्चाएं हो रही हैं और हर जगह यह जोड़ी स्पॉट की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोमवार की रात सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्ल गैंग के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी और जहीर की बहन सनम के साथ बैचलरेट पार्टी की कई तस्वीरें शेयर कर दी थीं। ऐसे में अब एक्ट्रेस की हल्दी की खबर सामने आ रही है। हल्दी का समारोह सोनाक्षी के बांद्रा स्थित नए घर में होगा, जिसे उन्होंने हाल ही में अपने माता-पिता का घर छोड़ने के बाद खरीदा है। यह एक छोटा सा समारोह होगा, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
सोनाक्षी सिन्हा लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को जीवनसाथी बनाएंगी। वे ना तो सात फेरे लेंगे और ना ही निकाह करेंगे। दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे और शाम को ही शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करेंगे। पहला इन्विटेशन कार्ड दोनों के ‘खास’ सलमान खान को जा चुका है। सिन्हा परिवार नाराज है। और इन चर्चाओं के दौर में अब ये खबर सामने आ रही है कि सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि वे पहले सोनाक्षी को फॉलो करते थे या नहीं। पर इस समय वो उनके फॉलोअर्स की लिस्ट में नहीं हैं।
कौन है जहीर इकबाल, क्या करते हैं?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सुर्खियों में हैं, चर्चा है कि वह जहीर इकबाल से इसी महीने शादी करने वाली हैं। वो 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हन बन जाएंगी। इससे 6 दिन पहले दोनों ने अपने-अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। बताया जा रहा है कि उनकी शादी से उनके घर वाले खुश नहीं है। बता दे के सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल पेशे से अभिनेता हैं। इकबाल ने अपने अभिनय की शुरुआत रोमांटिक ड्रामा नोटबुक से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू नामांकन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। तब से उन्होंने कॉमेडी डबल एक्सएल में अभिनय किया है। जहीर, सोनाक्षी से दो साल छोटे हैं। उनकी उम्र 35 साल है, जबकि सोनाक्षी सिन्हा 37 साल की हैं। जहीर इकबाल मुंबई के एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी मूल रूप से मुंबई के ही रहने वाले हैं। उनके कुल तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी है।
जहीर इकबाल का सलमान खान से क्या है रिश्ता?
जहीर के परिवार की बात करें तो उनके पिता इकबाल ज्वैलर और बिजनेसमैन हैं। वहीं एक्टर की मां होम मेकर हैं। जहीर का एक छोटा भाई भी है जो कंप्यूटर इंजीनयर है। एक्टर का परिवार सलमान खान के बेहद करीब है। परिवार का सलमान खान के साथ बहुत करीबी रिश्ता है। वहीं, सलमान खान के साथ जहीर की बचपन की एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। सोनाक्षी ने सलमान खान की 2010 में आई ‘दबंग’ से डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही और एक्ट्रेस के तौर पर उनका करियर चल पड़ा। वहीं, जहीर ने 2019 में आई फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। बताया जाता है कि इन दोनों की लव स्टोरी सलमान खान की पार्टी से शुरू हुई थी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मैं शादी से पहले की बैचलर पार्टी :

बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं इस जोड़ी ने 23 जून की डेट को कंफर्म कर दिया है। इसी बीच लव बर्ड्स ने शादी से पहले अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस बैचलर पार्टी की तस्वीरें कहते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में जहीर इकबाल को अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है, जबकि सोनाक्षी सिन्हा द्वारा इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनकी गर्ल गैंग के साथ देखा जा सकता है। बता देंगे सोशल मीडिया और लोगों के बीच जिस तरह इन दोनों की शादी का मामला तुल पड़ रहा है इस तरह यह तस्वीर भी खूब बॉयरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सिन्हा जी की लाड़ली शिमरी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने ‘17.06.2024’ कैप्शन दिया है। इसके अलावा गर्ल गैंग के साथ एक सेल्फी भी उन्होंने शेयर की है। जहां तक इन दोनों की शादी की बात है तो यह पूरी तरह कंफर्म हो चुका है कि दोनों जल्दी शादी करने वाले हैं।
जल्द बंधेंगे यह लव बर्ड्स शादी के बंधन में :
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी जल्द ही जहीर इकबाल से शादी करने जा रही है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं इस जोड़ी ने 23 जून की डेट को कंफर्म कर दिया है। इससे 6 दिन पहले दोनों ने अपने-अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। बताया जा रहा है कि उनकी शादी से उनके घर वाले खुश नहीं है। ऐसे में अब एक्ट्रेस की हल्दी की खबर सामने आ रही है। हल्दी का समारोह सोनाक्षी के बांद्रा स्थित नए घर में होगा, जिसे उन्होंने हाल ही में अपने माता-पिता का घर छोड़ने के बाद खरीदा है।
