सार :
पूरे देश में मानसून का सीजन शुरू हो चुका है, मानसून और बारिश हमे गर्मी से तो राहत देता है लेकिन यह अपने साथ कई बीमारिया भी लेकर आता है| जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चो पर पड़ता है| इस सीजन के शुरू होते ही हमे बच्चो का ध्यान अधिक रखना होता है| बारिश होने से मौसम में अथवा वातावरण में नमी का स्तर बढ़ जाता है, हर जगह नमी होने से कई तरह के बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया बढ़ जाते है| बारिश शुरू होने के साथ साथ बच्चो के स्कूल भी शुरू हो जाते है, इसके चलते उनका ज्यादा ध्यान रखना महत्वपूर्ण हो जाता है| तो आइए जानते है मानसून सीजन में हमे किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए|
विस्तार :
जैसा की हम जानते है की बारिश का मौसम शुरू हुआ चुका है| यह मौसम भीषण गर्मी से तो हमे छुटकारा दिलाता है लेकिन इसके साथ यह कई तरह के बीमारी फैलाने वाले सूक्ष्म जीव वातावरण में फैला देता है| जी हां मानसून शुरू होते है सक्रमन का खतरा बढ़ जाता है| इस मौसम में अमी बढ़े से सूक्ष्म जीवों को पनपने का सही मौका मिल जाता है| इसीलिए इस मौसम में हमे अप और ऐप करीबियों का ज्यादा ध्यान रखा चाहिए| मोसु के आते ही बच्चो की इम्यूनिटी वीक हो जाती है| जिसके चलते वह जल्दी किसी भी बीमारी की चपेट में आ जाते है इसीलिए बच्चो को इस मौसम में एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है| माता-पिता को मानसून के मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखना होता है, ताकि वह बीमारियों से बच सकें। यहां हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बच्चों को सर्दी-खांसी, फ्लू, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रख सकते हैं। किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए अच्छी प्रतिरोधक क्षमता का होना आवश्यक है इसीलिए हमे इस मौसम में बारिश शुरू होते ही कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए, जिससे बच्चो की इम्यूनिटी भी बढ़ सकती है और उन्हें बीमार होने से भी बचाया जा सकता है|
आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले है की मानसून के मौसम में बीमारिया क्यों फैलती है , इस मौसम में कोन कोन सी बीमारिया का सामना करना ओढ़ सकता है , उनके लक्षण क्या होते है और अपने बच्चो और परिवार को इन मानसून में फैलने वाली बीमारियों से कैसे बचाया जा सकता है , इस मौसम में क्या उपाय करने चाहिए और क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
बारिश में बीमार होने के कारण एवम बीमारियां :
बीमारियां :
मानसून का मौसम शुरू होते ही कई तरह की बीमारिया फैलने लगी हैं कुछ तो कॉमन होती हीं लेकिन कुछ संक्रमित ईमारिया गंभीर भी होती है| बीमारी कोई भी होती है वह इंसान की इम्यूनिटी को कमजोर कर देती है, इसीलिए हमे पहले इन बीमारियों के बारे में जानना होगा| इस मौसम में सर्दी, जुकाम , बुखार जैसी बीमारिया एम बात होती है इसी के साथ उल्टी दस्त होना , टाइफाइड , आदि बीमारिया भी मानसून के मौसम की आम बीमारियों में मानी जाती है| इनके अलावा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे मलेरीया , डेंगू, चिकनगुनिया आदि बारिश के मौसम में फैलती है| इसलिए समय रहते ही इन बीमारियों के कारण को समझना और उनका निदान करना चाहिए|
कारण :
बारिश या मानसून का सीजन जैसे ही शुरू होता है यह अपने साथ कई बीमारिया लेकर आता है, वातावरण में हर जगह नमी होती है जिसकी वजह से बैक्टीरिया को पनपने के लिए अच्छा माध्यम मिल जाता है| वही अगर बारिश बंद होती है और धूप निकलती है तो उमस के कारण भी कई बीमारिया हो सकती है| इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते है और इस मौसम में वायरल इन्फेक्शन का खतराबढ़ जाता है| अगर हम इसके कारण की बात करे तो यह कई हो सकते हैं;
- बरसात में खराब पानी पीने से कई पाचन संबंधी और अन्य बीमारिया हो सकती है, टाइफाइड, पीलिया आदि| इसीलिए हमे इस मौसम में बाहर का पानी या खराब पानी पीने से बचना चाहिए इसकी जगह हमे घर में पानी को उबाल कर ठंडा कर पीना चाहिए जिससे सभी नुकसान दायक कारक नष्ट हो जाएं|
- वही बारिश में पानी में पैदा हो रहे मच्छरों से भी कई गंभीर बीमारिया होती हैं, जैसे; चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया आदि| इसीलिए इसका ट्रीटमेंट करना चाहिए और घरों के आसपास गंदा पानी या स्वच्छ पानी कई दिनों तक भरा नही रहने दे उनकी नियमित रूप से साफ सफाई करें|
- वही बीमारियां का एक कारण दूषित हवा भी होती है अगर कोई व्यक्ति बीमार है तब उसके संपर्क में आने से हवा के जरिए उसका संक्रमण दूसरो को भी फेल सकता है इसीलिए भीड़ वाली जगह पर मास्क लगाकर ही जाने की सलाह दी जाती है|
- दूषित या बसी खराब खाना खाने से , बाहर का खाना खाने से बीमार होने का खतरा बना रहता है|
बारिश और मॉनसून में इन बातों का रखें खास ध्यान :

बारिश और मानसून के सीजन में हेल्थ से जुड़ी हुई कई बातों का ध्यान रखना चाहिए एवम हमे इएस मौसम में होने बाली बीमारियों के बारे में पता भी होना चाहिए| इस एम उसम में वातावरण में नमी बढ़ जाने के कारण कई हानिकारक सूक्ष्म जीव पनपने लगते को जो कई बीमारियों को अंजाम देते है, इसीलिए लिए हमे कई बातों का ध्यान रखना होगा|
- बारिश के मौसम में घरों के आसपास पानी जमा होने जागता है जिससे इस पानी में कई तरह के मच्छर पैदा हो जाते है और कई गंभीर बीमारियों जैसे; डेंगू, चिकिनगुनिया, मलेरिया आदि को फैलाते हैं| इनसे बचने के लिए हमे घरों के आसपास या अपने घर में भी ऐसी जगह की साफ सफाई करनी चाहिए जिस जगह मच्छर पनपते है| और मच्छर मार दवाई का भी प्रयोग किया जा सकता है, घर में सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करना चाहिए|
- बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी काफी बढ़ जाता है, हर नमी वाले स्थान पर फफूंद लगने का खतरा होता है| इसीलिए हमे घरों में ऐसे नाम स्थानों की साफ सफाई करते रहना चाहिए| कई बार यह फंगस हमारे नाम कपड़ों, जूतों , खाने आदि पर भी लग जाती है इसका हमे विशेष ध्यान रखना चाहिए|
- बारिश में भीगने से बचना चाहिए ताकि वायरल इन्फेक्शन न हो| बच्चो को इम्यूनिटी बढ़ने वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए , इम्यूनिटी बूस्टर फूड जैसे; अदरक, हल्दी, गिलोय, लहसुन हनी, आदि को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए|
- बाहर का स्ट्रीट फूड खाने से बचना चाहिए एवम इस मौसम में बाहर का अशुद्ध पानी पीने से भी बचना चाहिए, घर पर पानी को उबाल कर ठंडा कर ही पीना चाहिए|
- घर की साफ सफाई का इस मौसम में विशेष ध्यान रखें की आवश्यकता होती है, इसीलिए समय समय पर घर को साफ करे| अपने पहने हुए कपड़ो को ऐसी जगह न रखे जहां नमी हो अन्यथा इनके फंगस लगने का खतरा रहता है, अगर ऐसे में इन कपड़ो को उपयोग में लाया जाता है तो शरीर में फंगल इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है|
- घर का ताजा भोजन ही खाएं, रखा हुआ बसी खान खाने से परहेज करें|
बीमारी से कैसे बचा जा सकता है ?
बारिश के मौसम में खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए किया बातों का ध्यान और कुछ सावधानियां रखनी होती है| यह तो हम जानते ही हुआ की इस मौसम में हर जगह नमी बढ़ जाती है जिससे बैक्टीरिया इन्फेक्शन, वायरल इन्फेक्शन,सर्दी जुकाम , कॉमन फ्लू का खाता बना रहता है| इस मौसम में बारिश के कई जहरीले कीड़े मकोडे भी पैदा हो जाते हैं, जिनसे हमें खतरा बना रहता है| इस मौसम में डॉक्टर द्वारा भी सावधानियां बरतनी की सलाह दी जाती है| तो आइए जानते है मानसून में किस तरह हम बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं|
- बारिश के मौसम में साफ सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, जब अप घर की साफ सफाई करते है तब फिनाइल, डिटोल आदि का प्रयोग कर साफ सफाई करें|
- साफ कपड़े पहनना और उपयोग करना चाहिए|
- इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों से परहेज करने की सलाह दी जाती है, इन पत्तेदार सब्जियों में बारिश के कीड़े लगे होते है जिससे इनका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है|
- बारिश में भीगने से बचे अगर भीग जाते हैं तो ज्यादा देर तक भीगे कपड़े पहनकर न रखें|
- खाना खाने से पहले हाथ धोना न भूलें|
- भीड़ वाली जगह पर जाने से बचे और अगर जाते है तो मास्क पहनकर जाएं ताकि संक्रमण से बच सकें|
- बाहर का खाना न खाएं , घर का बना ताजा खाना ही खाएं घर का बासी खाना खाने से भी बचें| ताजे और मौसमी फल खांए|
- ठंडी और फ्रिज में से डायरेक्ट निकली हुई चीजों को खाने से बचे एक और अहम बात यह की जब भी अप खाना बनाएं या खाएं तो खाना ढककर ही रखें|
- बारिश में व्यायाम करना बेहद जरुरी है, स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी अच्छी होना चाहिए जिसके लिए बर्जिस करना अच्छा ऑप्शन है।
