भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ताइपे ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। तीसरी सीड प्रणब ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को लगातार गेम में 21,9 21-17 से हराया।
भारत के टॉप सिंगल्स खिलाड़ी प्रणय ने सिर्फ 36 मिनट में सुगियार्तों को हराया। यह प्रणय कि सुगियार्तो पर लगातार तीसरी जीत है।
अब वर्ल्ड नंबर 9 प्रणय का सामना पांचवीं सीड हांगकांग के एंगल का लॉन्ग से होगा।
