सार :
भारत में एक बार फिर से पाक को हराकर इतिहास रच दिया है हमेशा की तरह भारत ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए और पाकिस्तान को केवल 114 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई। तो आईए जानते है भारत के जीत की दास्तां विस्तार से।
विस्तार :
भारत ने फिर से इतिहास रचते हुए पाक को मात दी है।भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रिकॉर्ड आठवीं बार हरा दिया है। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 में भी क्वालीफाई कर गई है। पाकिस्तान ने पहली पारी में ही मैच गंवा दिया। एक बार जब भारत ने 175 रन बना लिए तो मैच पाकिस्तान की पकड़ से बाहर हो गया था। गेंद स्पिन हो रही थी और सूर्यकुमार यादव ने बॉलिंग में पूरी समझदारी से बदलाव किए। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की 40 गेंदों में खेली गई तूफानी 77 रन की पारी और मध्य क्रम के उपयोगी योगदान से भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/7 का मजबूत स्कोर बनाया।ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन (10 चौके, 3 छक्के) की तूफानी पारी खेली।तिलक वर्मा (25) और सूर्यकुमार यादव (कप्तान) (32) ने मध्यक्रम संभाला।आखिरी ओवरों में शिवम दुबे (27) और रिंकू सिंह (11* रन 4) ने तेज रन जोड़कर टीम को 175 तक पहुंचाया।पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाजी की।
इशान किशन की शानदार पारी ने मैच को दी मजबूती :
सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में शानदार पारी खेली उन्होंने जोरदार खलते हुए 77 रन बनाए जिस मैच को मजबूती मिली और पाकिस्तान के छक्के छूट गए। इशान किशन की शानदार बल्लेबाजी देख पाकिस्तान अंडर प्रेशर आ गया और इसके चलते उन्होंने मैच अपने हाथों से जाने दिया। ईशान किशन के 77 रनों की पारी की मदद से भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बना। पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 18 ओवर स्पिन गेंदबाजों ने डाला। इससे पहले पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं था। दूसरी ओर, भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव प्लेइंग-11 में आए।
18 ओवर में सिमटी पाक टीम :
176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। 2 ओवर के अंदर 3 विकेट गिर गए, इसके बाद पाकिस्तान उबर ही नहीं सका।उस्मान खान (44) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला।भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलने नहीं दिया।जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके।पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं था। दूसरी ओर, भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव प्लेइंग-11 में आए।
