सार :
T20 वर्ल्ड कप अपने जोरो शोरो पर है। टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को यानी आज पाकिस्तान-नामीबिया मैच से हो रहा है। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
सुपर-8 की आखिरी टीम आज के मैच से तय होगी। ग्रुप-ए में टीम इंडिया 6 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर चुकी है। दोपहर 3 बजे से पाकिस्तान और नामीबिया का मैच होगा। अगर पाकिस्तान जीत गया तो टीम अगले राउंड में एंट्री कर लेगी, लेकिन नामीबिया जीत गया तो 4 पॉइंट्स वाली अमेरिका क्वालिफाई कर जाएगी। 7 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में 20 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे। 21 फरवरी से सुपर-8 स्टेज शुरू होगा। पहले दिन न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान या अमेरिका का मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका ने भी क्वालिफाई कर लिया है।
बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। टीम इंडिया ग्रुप-1 में रहेगी। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। ग्रुप-1 में पहले ऑस्ट्रेलिया के आने की उम्मीद थी, लेकिन टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है। उसकी जगह ग्रुप-बी में से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में क्वालिफाई किया है। सुपर-8 स्टेज में 22 और 26 फरवरी के साथ 1 मार्च को 2-2 मैच खेले जाएंगे। 20 से 28 फरवरी तक बाकी दिन 1-1 मैच ही होगा। टीम इंडिया 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी। टीम फिर 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। भारत का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा।
कुल 12 मैच खेले जाने है सुपर 8 में :

टूर्नामेंट में 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप-ए से टीम इंडिया ने क्वालिफाई कर लिया, वहीं नामीबिया 3 मैच हारकर बाहर हो गई। पाकिस्तान, अमेरिका और नीदरलैंड में आखिरी टीम का फैसला होगा।ग्रुप-बी में श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने क्वालिफाई किया। ग्रुप-सी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में पहुंचीं। वहीं ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में एंट्री की। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE और कनाडा ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं।
सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेगी। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगी।4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे।
