सार :

IPL 2026 टूर्नामेंट में आज इस सीज़न की 4 फाइनलिस्ट टीमों का फैसला हो जाएगा। आज इस सीज़न के लीग मैच का अंतिम दिन है। जहां मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच मुकाबला होगा जिसके रिजल्ट पर प्लेऑफ का रिज़ल्ट भी टिका है तो वहीं दूसरा मुक़ाबला KKR vs DC के बीच होगा। चौथी और आखिरी टीम के लिए राजस्थान रॉयल्स , कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। आरसीबी और गुजरात टाइटंस ने शीर्ष दो स्थानों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

IPL 2026 का यह टूर्नामेंट अब अपने अंतिम समय में पहुंच चुका है। आज रविवार 24 मई को लीग चरण का आखिरी डबल हेडर खेला जाएगा और इसी के साथ प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला भी हो जाएगा। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, जबकि अब राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आखिरी स्थान की जंग बाकी है। आज बहुत ही रोमांचक मैच होने वाला है क्योंकि आज दिन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से ईडन गार्डन्स में होगी। बता दें कि DC और MI पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं, लेकिन उनका खेलने का असर बाकी टीमों के भविष्य पर होगा।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करते ही राजस्थान सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगा और बाकी सभी टीमें रेस से बाहर हो जाएंगी। मतलब एक मैच और खेल खत्म या कहें की खेल फिर बढ़ेगा आगे। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 13 मैचों में 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। जबकि मुम्बई इंडियंस तो बाहर ही हो चुकी है। पंजाब किंग्स के 14 मैचों में 15 अंक हैं और टीम फिलहाल चौथे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब का लीग चरण समाप्त हो चुका है, इसलिए अब उसकी नजर रविवार के दोनों मुकाबलों पर रहेगी।

राजस्थान रॉयल्स के पास आज प्लेऑफ में जाने का आखिरी मौक़ा :

आज आईपीएल 2026 टूर्नामेंट का आख़िरी लीग मैच होने का रहा है साथ ही आज प्लाईऑफ की चौथी टीम का फैसला हो जायेगा। टीम के लिए समीकरण बिल्कुल साफ है, मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करते ही राजस्थान सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगा। RR के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है नहीं तो वह इस टूर्नामेंट से बाहर निकल जाएगा। पंजाब किंग्स के 14 मैचों में 15 अंक हैं और टीम फिलहाल चौथे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब का लीग चरण समाप्त हो चुका है, इसलिए अब उसकी नजर रविवार के दोनों मुकाबलों पर रहेगी।पंजाब तभी प्लेऑफ में पहुंचेगा जब मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स को हरा दे दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दे।

मुंबई इंडियंस (MI) vs राजस्थान रॉयल्स (RR) :

अगर हम हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई ने 16 और राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को 5-4 की बढ़त हासिल है, लेकिन 2023 के बाद से राजस्थान ने सात में से चार मुकाबले अपने नाम किए हैं। इसलिए आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। दोनों ही टीमे वैसे तो बराबरी की हिम्मत रखती है लेकिन इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स का अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए आज का मुकाबला इंटरेस्टिंग होगा।

पिच रिर्पोट और आज का मौसम :

मुंबई इंडियंस वर्सेस राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला आज यानी रविवार, 24 मई को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस इस मैच में साख की लड़ाई लड़ेगी, वह अपने होम ग्राउंड पर आखिरी मैच जीतना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है। इस सीजन इस पिच पर 2 और फरवरी से 4 मैच खेले जा चुके हैं। यह दोपहर का मैच है, इसलिए पहले बैटिंग करना बुरा आइडिया नहीं हो सकता, खासकर अगर पिच ग्रिपी हो और मैच आगे बढ़ने के साथ धीमी हो जाए। मुंबई में रविवार दोपहर को कुछ बारिश का अनुमान है।

दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :

  • मुंबई इंडियन्स (MI): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, रघु शर्मा, जसप्रीत बुमराह।
  • राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश राज पूंजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *