हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपनी आने वाली फिल्म “मिशन इंपॉसिबल” मैं बिजी हैं, उन्होंने जान को जोखिम में डालकर एक स्टंट सीन खुद ही शूट किया।
उनकी अपकमिंग मूवी “मिशन इंपॉसिबल” 12 जुलाई को फिल्म पूरे भारत में अंग्रेजी, हिंदी ,तमिल और तेलुगू में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए 6 सितंबर 2020 को टॉम ने एक पहाड़ पर बाइक चलाने का स्टैंड किया था।
उन्होंने एक कस्टम होंडा सीआरएफ 250 को खास तौर पर बनाए गए एक रैंप पर चलाया।
खास बात यह है कि यह रैंप समुद्र तल से लगभग 1200 मीटर ऊपर एक खड़ी चट्टान पर बनाया गया था। इस सीन को शूट करने के दौरान तोम जमीन से मुश्किल से 500 फीट ऊपर अपना पैराशूट खोलने से पहले 4000 फीट नीचे खाई में उतर गए थे।
उन्होंने यह सब एक, दो बार नहीं बल्कि 7 बार दोहराया सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए की सीन सही शूट हुआ है कि नहीं।
इस स्टंट के बारे में बात करते हुए टॉम कहते हैं कि हर बार जब भी मैं रैंप पर बाइक चला रहा था तो यह सीन मेरे लिए बेहद खतरनाक होता था, जिसमें जान का खतरा बना रहता था।
