बालाजी टेलिफिल्म्स के निर्माण में बना नया शो “बरसातें…मौसम प्यार का” 10 जुलाई से सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहा है। इस रोमांस ड्रामा शो में कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी जल्द ही पर्दे पर नजर आएंगे।

इसमें दो जिद्दी लोगों का टकराव की कहानी दिखाई गई है। जिसमें से एक रियांश और दूसरी आराधना है यह कहानी एक न्यूज़ रूम के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी रोमांचक और दिलचस्प, रोमांस ड्रामा है यह दोनों जुनूनी इंसान एक दूसरे से भिड़ते हैं, जहां दोनों का दिल जज्बातों के जाल में उलझ जाते हैं कुशाल ,रियांश लांबा के रोल में है जिसका व्यक्तित्व बड़ा पेचीदा है जो लोगों का दिल तोड़ने के लिए जाना जाता है दूसरी और शिवांगी, आराधना साहनी का रोल निभा रही है जो पक्के इरादों वाली एक महत्वाकांक्षी लड़की है जिसे पत्रकारिता का भूत सवार होता है।

अब दर्शकों को यह दिलचस्प जोड़ी पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी और अब देखना यह है कि यह कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *