चिकित्सा विज्ञान के जनक माने जाने वाले हिप्पोक्रेट्स ने कहा था भोजन को अपनी दवा बनने दें ,गलत खानपान और खाना पकाने के तरीके कई बीमारियों की शुरुआत हो सकते हैं बीमारी की जड़ को ढूंढना और खत्म करना चाहिए।

पिछले कुछ दशकों से समाज में बीमारियां काफी बढ़ गई है यह हमारे गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से हो रहा है।

पहले हम सीमित खाते थे और सही खाते थे, पहले जंक फूड और फास्ट फूड की दुनिया नहीं थी। जैसे-जैसे डेवलपमेंट हो रहा है वैसे वैसे जंग फूड और फास्ट फूड का मार्केट काफी बढ़ता जा रहा है, इस तरह की खाने से कई नई तरह की बीमारियां उभर रही है जो लोगों के लिए जानलेवा हो रही है। जो कि 90% बीमारियां खान गलत खान पान और गलत लाइफस्टाइल से होती हैं , वैसे ही अगर हम सही खानपान और सही तरह की लाइफ स्टाइल रखें ,और अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज और योगा को जोड़ दें तो हम अपनी हेल्थ को सुधार सकते हैं और वापस अपने जिंदगी को पटरी पर ला सकते हैं।

इसके लिए हमें विदेशी खानों को मना करना होगा जैसे फास्ट फूड और जंक फूड को अपने लाइफस्टाइल से बिल्कुल हटाना होगा।

हमें अपना देसी खाना ही खाना होगा। दिनचर्या में एक्सरसाइज और योगा को शामिल करना होगा। हमें अपने शरीर को दिन में एक घंटा योग और एक्सरसाइज के लिए देना होगा। जिससे कि शरीर में पनप रही बीमारियां वही खत्म हो जाए और हम स्वस्थ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *