मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम: बैच 2 मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए “लर्न एंड अर्न” का एक अनूठा मौका। “मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र” के द्वारा आ गया है इसका सेकंड बैच का रजिस्ट्रेशन 2 जुलाई से शुरू हो गया है।
इस योजना के तहत प्रदेश के हर एक विकासखंड से 15 युवा चयनित किए जाएंगे। और पूरे मध्यप्रदेश से 4695 युवाओं का चयन किया जाएगा।
इसके अनुसार युवाओं को “लर्न एंड अर्न” का मौका मिलेगा, मतलब काम सीखने के साथ ₹8000 प्रति महीना स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को या उम्मीदवारों को पिछले 2 वर्षों के भीतर किया गया स्नातक और स्नातकोत्तर का मार्कशीट लगाना होगा। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 29 वर्ष है।

इसमें आवेदन के लिए 2 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है और यह 10 जुलाई तक चला चलेगा। अधिक जानकारी के लिए आप एमपी ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
https://www.mponline.gov.in/portal/
- योजना का नाम : मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र
- पद :4695
- एज लिमिट : 18 से 29वर्ष
- आवेदन प्रारंभ : 2 जुलाई
- आवेदन की अंतिम तिथि : 10 जुलाई
