डेडपूल सीरीज की तीसरी फिल्म “डेडपूल 3” की शूटिंग जारी है। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 34वी फिल्म बताई जा रही है।इस फिल्म में दो सुपर हीरो डेडपूल और वल्बरीन आपस में लड़ाई करते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि यह सुपर हीरो एक्शन फिल्म अगले साल 3 मई को रिलीज होने वाली है। जिसकी शूटिंग अभी जारी है।
फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले रयान रेनॉड्स ने बीते दिनों अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर सेट से एक फोटो शेयर किया था इसमें वे वॉल्वरिन का रोल कर रहे एक्टर ह्यू जैकमैन के साथ नजर आ रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से और कुछ तस्वीरें नजर आने लगे और वीडियोस भी नजर आने लगे। वीडियोस में दोनों सुपर हीरो फाइट सीन करते नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म का निर्देशन शॉल लेवी डायरेक्टर ने किया है फिल्म की प्लॉट की अब तक कोई खास तक जानकारी नहीं आई है।
