गुरुवार को मेटा सोशल मीडिया कंपनी ने अपना एक नया माइक्रो ब्लॉगिंग ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप भारत समेत 100 देशों में लांच किया गया। बताया जा रहा है कि 24 घंटे में ही इसके 5 करोड से ज्यादा यूजर्स हो गए थे। इस आधार पर कह सकते हैं कि यह ऐप ट्विटर को टक्कर देने में सक्षम हो सकता है मेटा का नया एप पूरी तरह user-friendly है। पूरी तरह फ्री और बिना विज्ञापन वाले इस प्लेटफार्म पर ट्विटर के 250 की तुलना में 500 कैरक्टर्स की पोस्ट शेयर करने की सहूलियत मिलती है।

थ्रेड्स ऐप को डाउनलोड करना बहुत इजी है इसके लिए इंस्टाग्राम से लिंक करने पर ही एक्सेस हो सकता है और इस पर 5 मिनट का वीडियो भी पोस्ट कर सकते हैं बता दें कि थ्रेड्स में एंट्री लेना ट्विटर से अलग है थ्रेड्स पर ट्विटर की तरह अलग से अकाउंट नहीं बना सकते प्ले स्टोर या एप स्टोर पर डाउनलोड करने के बाद आपको इसे इंस्टाग्राम से लिंक करने का ऑप्शन मिलता है।

यह ऐप डायरेक्ट मैसेज को सपोर्ट नहीं करता ट्विटर की तरह फिलहाल यह डायरेक्ट मैसेजिंग को सपोर्ट नहीं करता। इसके अलावा यह यूजर्स को 500 कैरेक्टर अकाउंट पर मिलेगा जबकि ट्विटर में 280 ही होते हैं इंस्टाग्राम पर अकाउंट अनवेरीफाइड है तो भी यूजर थ्रेड पर 5 मिनट का वीडियो पोस्ट कर सकते हैं पर टि्वटर में ऐसे यूजर्स 20 सेकंड से बड़ा वीडियो पोस्ट नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *