बॉलीवुड स्टार “विकी कौशल” को लेकर नई खबरें सामने आ रही है कि वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिर से करण जौहर की एक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। विकी कौशल की हाल ही में “जरा हटके, जरा बचके” फिल्म आई थी।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था इससे पहले उन्हें करण जौहर की फिल्म “गोविंदा नाम मेरा” मैं भी देखा गया था। अब उन्होंने करण जौहर के साथ नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। दर्शकों को बता दें कि अमृतपाल बिंद्रा ने धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर यह फिल्म बनाई है और आनंद तिवारी ने इसका निर्देशन किया है फिल्म में विक्की के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इस फिल्म में एमी विर्क भी अहम भूमिका निभा रही है हाल ही में विकी ने एक पोस्टर शेयर कर लिखा है “बहुत सारे प्यार और बहुत सारे मनोरंजन के साथ आ रहे हैं हम आप सभी से अगले 23 फरवरी को मिलते हैं”।

करण जौहर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट की है। वहीं तृप्ति ने भी पोस्ट करके लिखा कि “मैं सातवें आसमान पर हूं मेरा उत्साह चरम पर है मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया करण जोहर”।

यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी उसके बाद इसका अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीमिंग किया जाएगा हालांकि इसका टाइटल अभी भी रिवील नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *