आए दिन सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं बढ़ती हुई महंगाई से लोग परेशान हैं उस पर अब सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। कभी सड़क किनारे फेंके जाने वाले टमाटर का भाव, आज पेट्रोल से भी ज्यादा महंगा हो गया है। बारिश के कारण भी सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। अब लोग जरूरी सब्जियां ही खरीद रहे हैं और अपनी जरूरत के अनुसार ही खर्च कर रहे हैं। क्योंकि सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों का बजट बिगड़ने लगा है।

बात करें टमाटर की तो यह गरीब और आमजन की थाली से गायब हो चुका है जो लोग पहले 2, 2 किलो टमाटर खरीदते थे वह अभी ढाई सौ ग्राम टमाटर लेकर ही काम चला रहे हैं हरी धनिया का भाव भी आसमान छूने लगा है। सब्जी विक्रेता बता रहे हैं कि जब पहले लोकल का टमाटर मार्केट में आ रहा था, तब 10 से ₹20 किलो टमाटर बिक रहे थे। लेकिन अब टमाटर की कमी होने के कारण बाहर से टमाटर मंगाया जा रहा है और यह पहले से ही महंगा आने के कारण सब्जी मंडी में लोगों के लिए महंगा पड़ रहा है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में टमाटर अब बेंगलुरु और महाराष्ट्र से मंगाए जा रहे हैं वहीं जब लोकल का सब्जी कम हो गई, अब तक बाहर से सब्जी और टमाटर मंगाए जा रहे हैं जिनका भाव 50 से ₹60 किलो चल रहा था अब 150 से ₹200 किलो बिक रहे हैं। वही लहसुन और हरी मिर्च के भाव भी क्रमश 160 और 150 रुपए किलो लगभग हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *