बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने मई में दिल्ली में सगाई की थी। इस सगाई में बॉलिवुड के कई अभिनेता और आप पार्टी के कई नेता और दोनो परिवार शामिल हुए थे।अब खबरें आ रही है कि इनकी शादी जल्द ही होने जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि शादी उदयपुर शहर में होगी। इसी झीलों के शहर में परिणीति की बहन प्रियांका चोपड़ा की भी शादी हुईं थी।

बता दे की इस रोमांटिक कपल की शादी के फंक्शन इसी महीने से शुरू हो रहे हैं 22 सितंबर से शादी का उत्सव शुरू होने की उम्मीद की जा रही है वहीं शादी की तारीख की बातें करें तो 23 से 24 सितंबर में से किसी एक तारीख को होगी इस बीच मेहंदी हल्दी और संगीत तथा अन्य कार्यक्रम होंगे शादी के बाद रिसेप्शन गुरुग्राम में होने की बात सामने आई है।

सूत्रों से पता चला है की परिणिति और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के आलीशान पैलेस में रखी जाएगी शादी के लिए होटल की बुकिंग हो चुकी है और इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है बताया जा रहा है कि इस शादी में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *