बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया की क्रिकेट एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। और अन्य मैचों का भी शेड्यूल जारी किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच मुल्तान में पाकिस्तान मेजबान टीम और नेपाल के बीच होगा। वही सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैच जिसका लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार होता है। भारत-पाक के बीच एशिया कप मैच पहले राउंड का मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में खेला जाएगा। दोनों टीमें यदि सुपर 4 में पहुंची तो वह कोलंबो में होगा।

एशियाई क्रिकेट परिषद एसीसी ने बुधवार को एशिया कप का कार्यक्रम घोषित कर दिया और शेड्यूल जारी किया। भारत का 4 सितंबर को कैंडी में ही नेपाल से मैच होगा। वही 30 अगस्त को टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट में टोटल 13 मैच खेले जाएंगे। जिस का फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए एशिया का 50 50 ओवर प्रारूप में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *