कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में सात्विक रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पहुंच गई है वर्ल्ड नंबर 3 भारतीय बैडमिंटन जोड़ी ने चीन के ही जी तिंग और जोउ डॉन्ग की जोड़ी को 21-17 ,21-15 से शिकस्त दी है सात्विक और चिराग का क्वार्टर फाइनल में जापान के युगो कोबायाशी और टकुरो हॉकी की जोड़ी से मुकाबला होगा।
इसी बीच बैडमिंटन की दूसरी जोड़ी एचएस प्रणय और प्रियांशु राजावत दूसरे राउंड में हार कर बाहर हो गए। इसी के साथ टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स में भारत की चुनौती खत्म हो गई। प्रणव को हांगकांग के खिलाड़ी ने 21-15 19-21 21-18 से हराया। वही प्रियांशु को टॉप सीड जापान के कोडाई नारायों का ने 21 14, 18 21, 21-17 से हराया इस तरह पुरुष सिंगल्स में भारत के दोनों खिलाड़ी बाहर हो गए हैं
