भारतीय टीम ने हाल ही में चल रहे टेस्ट सीरीज मैच में सीरीज को जीत लिया है यह सीरीज 2 टेस्ट मैच की होनी थी जिसमें दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा बारिश के कारण यह मैच ड्रॉ करना पड़ा और भारत में 10 से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को जीत लिया है भारत की वेस्टइंडीज पर यह नवी टेस्ट सीरीज की जीत है। बता दें कि वेस्टइंडीज भारत से टेस्ट सीरीज 2002 में जीता था उसके बाद लगातार भारत से हार मिल रही है। बता दें कि भारतीय टीम ने पहला मुकाबला पारी से और 141 रनों से जीता था।
पहली बारी का मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज को घोषित किया गया क्योंकि उन्होंने लगातार पांच विकेट लिए हैं। सिराज को अपने टेस्ट करियर में पहली बार मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला है। वहीं रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिल सकता था लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने प्लेयर ऑफ द मैच तो रखा लेकिन प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब ही नहीं रखा जिससे कि उन्हें यह किताब से वंचित रहना पडा। टेस्ट सीरीज के आखिरी दिन बारिश के कारण मैच के रद्द होने पर भारत को काफी नुकसान हुआ है क्योंकि उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अपने चार अंक वेस्टइंडीज के साथ बांटने पड़ गए। आखिरी दिन की शुरुआत बारिश ने रोक दी और पहले सेशन का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा उसी तरह दोपहर तक आते-आते भी बारिश में कोई बदलाव नहीं हुए और वह भी नहीं हो पाया।
