क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। उसी बीच खबर आ रही है कि भारत-पाक के बीच होने वाले मैच की तारीख में बदलाव हो सकते हैं। कल बीसीसीआई की बैठक में इस पर चर्चा हुई है। 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाक के बीच मुकाबला होना था, लेकिन शायद यह तारीख बदल सकती है क्योंकि इसी दिन नवरात्रि शुरू होने वाली है, इस कारण सिक्योरिटी एजेंसी ने वेन्यू में बदलाव करने की सलाह दी है। दूसरी ओर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने वैल्यू में बदलाव करने के लिए मीटिंग ली है जिसमें वेन्यू के बदलाव को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं।

सूत्रों से पता चला है कि अधिकारियों ने बताया की भीड़ के कारण इस मैच में मैच की तारीख में बदलाव हो सकते हैं क्योंकि उसी दिन नवरात्रि होने के कारण शहर में भीड़ हो सकती है। और अव्यवस्थाएं फेल सकती हैं क्योंकि भारत पाकिस्तान मैच हाईप्रोफाइल मैच है। जिसमें बहुत ज्यादा ऑडियंस आने की संभावना है और पहले से ही नवरात्रि होने के कारण शहर में भीड़ रहेगी जिससे की अव्यवस्थाएं फैल सकती हैं इसीलिए वेन्यू में बदलाव करना संभावित है।

अब इसके लिए कोई फैसला लेना जरूरी है इसीलिए बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने 27 जुलाई को मीटिंग बुलाई है। जिसमें मैच होस्ट कर रहे सभी स्टेट एसोसिएशन अधिकारियों को बुलाया गया है। इसी मीटिंग में सिक्योरिटी को देखते हुए। वेन्यू बदलने का फैसला लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *