राजश्री प्रोडक्शन एक नई फिल्म “दोनों” ला रहा है, जिसमें वह सनी देओल के छोटे बेटे को लॉन्च करने वाले हैं। राजश्री प्रोडक्शन ने जिओ सिनेमा के साथ मिलकर हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया है। इस फिल्म से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। और उनके साथ बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस पालोमा ढिल्लो भी नजर आएंगी।

बता दें कि इस फिल्म को अवनीश बड़जात्या डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के बेटे के साथ अवनीश बढ़जाता भी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यु कर रहे हैं। राजश्री प्रोडक्शन अपनी फैमिली लव स्टोरी के लिए में जाना जाता है उसी तरह यह फिल्म भी एक लव स्टोरी पर बेस्ड है। राजश्री प्रोडक्शन ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का टीजर रिलीज किया है और कैप्शन में लिखा है “दो अनजान लोग जिनकी एक ही मंजिल है उनके प्यार की मासूमियत का दोबारा स्वागत है। यह नया सफर सिनेमाघरों में जल्द ही आएगा”।

बता दे कि फिल्म के हीरो, सनी देओल और पूजा देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल है। इससे पहले उनके बड़े बेटे करण देओल “पल पल दिल के पास” फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। और अब वह जल्द ही “अपने 2” में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *