भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला आज होगा। यह मुकाबला बारबाडोस केसिंतन ओवल में आज इंडियन टाइम के हिसाब से शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।
भारत ने लगातार 12 वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को हराया है। अब यह मैच सीरीज जीतने के बाद भारत के पास 13वा मौका होगा जब वह वेस्टइंडीज को ओडीआई मैच में हराएंगे।
बता दें कि वेस्टइंडीज टीम भारत से वनडे सीरीज 2006 में जीती थी। उसके बाद वह लगातार भारत से हारते आ रहे हैं। 6 बार वह घरेलू मैदान में और 6 बार वह भारतीय मैदान में भारतीय टीम से वनडे मैच हारे हैं, और अब यह तेरवा मैच होने जा रहा है देखना यह है कि इसमें कौन सी टीम का पड़ला भारी होता है। अगर दोनों टीमों के बीच मुकाबला किया जाए तो भारत का पड़ला भारी है। क्योंकि वह लगातार वनडे मैच में 12 बार वेस्टइंडीज को हरा चुके हैं।
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 139 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 70 मैच भारत की झोली में आए हैं और 63 मैच वेस्टइंडीज जीता है और बाकी मुकाबले में नतीजे रहे हैं और कुछ टाइ हो गए हैं।
