ऑस्ट्रेलिया में होने वाला 14 वा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न मैं कार्तिक आर्यन को उभरते हुए सुपरस्टार का अवार्ड दिया जाएगा। यानी राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड फंक्शन ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा जो कि 11 से 12 अगस्त तक चलेगा।
कार्तिक आर्यन को पहले दिन के शो में ही रात में इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड कार्तिक को इंडियन सिनेमा में दिए गए कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए मिलेगा कार्तिक आर्यन जोकि उभरते हुए सितारे के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म फेस्टिवल में लगभग 20 अलग-अलग फिल्म भाषा की फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इस दौरान कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्य प्रेम की कथा और भूल भुलैया टू की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने बताया कि वह बहुत ही खुश हैं और उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
