हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई टेस्ट सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज को जीता। और अब 27जुलाई को हुए मैच में वनडे सीरीज के फर्स्ट मैच में भी भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर यह मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज जीतने का आगाज भी कर दिया है।
बता दें कि भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12 वनडे सीरीज जीत चुका है और अगर इस बार वह यह सीरीज जीत लेता तो है तो लगातार 13वी सरीज होगी। रोहित शर्मा ने 12 साल बाद सातवें नंबर पर बैटिंग की है। और शुरुआत में ही टीम ने धमाकेदार ओपनिंग करते हुए मैच को जीता शुरू कर दिया।
बता दें कि आप जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं उन्होंने कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार को हुए मैच में जडेजा ने 3 विकेट लिए इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड कायम कर लिया।

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज का गुरुवार को खेला हुआ मैच t20 मैच की तरह ही रहा। वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारत के पास 115 रनों का लक्ष्य रहा जिसको भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में ही हासिल कर लिया और 5 विकेट भी बचा लिए। मैच की पहली जीत के चलते अब भारत ने वेस्टइंडीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है, अब दूसरा मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा जो कि ब्रिजटाउन में होगा।
