बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि हेरा फेरी एक बार फिर दर्शकों को मनोरंजित करने के लिए आ रही है। फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल “हेरा फेरी 3” इसका प्रोमो भी शूट हो चुका है, और जल्द ही सितंबर तक इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में अक्षय कुमार ,सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों ही अहम किरदारों में नजर आएंगे और तीनों ने हाल ही में फिल्म का प्रोमो शूट किया है।

उन्होंने बताया कि सभी एक्टर्स जैसे ही साथ में तारीख फिक्स होगी शूटिंग शुरू होगी ।उन्हें भी शूटिंग का इंतजार है और दर्शकों को भी फिल्म आने का बेसब्री से इंतजार है।

बता दें कि इन तीनों ही कलाकारों ने बहुत ही मजेदार और अच्छी-अच्छी फिल्में साथ में की है। हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के साथ ही इन्होंने फिल्म “आवारा पागल दीवाना” में भी साथ में काम किया है और फिल्म को ऊंचाइयों तक ले गए हैं।

सुनील शेट्टी ने अपने खास दोस्त सनी देओल की फिल्म की भी तारीफ की है इन दोनों ने बॉर्डर जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है और जानी दुश्मन में भी साथ काम किया है इन दोनों की बॉन्डिंग अच्छी है सुनील शेट्टी ने अपने दोस्त सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 की बहुत तारीफ की है और उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *