“द कश्मीर फाइल्स” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अब फिर से एक रियल लाइफ स्टोरी फिल्म “द वैक्सीन वॉर” लेकर आ रहे हैं। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री रियल लाइफ बेस्ड फिल्में बनाने के लिए मशहूर हो चुके हैं। काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म “द वैक्सीन वॉर” का टीजर आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।

फिल्म के नाम से ही फिल्म की स्टोरी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कोरोना काल के समय वैक्सीन बनाने के ऊपर बेस्ड होगी। किस तरह हमारे भारत के साइंटिस्ट और डॉक्टर ने कठिन समय में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए भी वैक्सीन बनाने का काम दिन रात जारी रखा और उसमें सफलता पाई है। और यह एक रियल लाइफ स्टोरी है।

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” ने बॉक्स ऑफिस पर सारी रिकॉर्ड तोड़े थे और बहुत अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही थी। इसके अलावा वह दर्शकों के दिल और दिमाग पर एक गहरा प्रभाव छोड़ने में सफल रही थी। इसी तरह वह अब कई फिल्में लेकर आ रहे हैं जो की रियल लाइफ पर आधारित होगी या रियल घटनाओं पर आधारित होगी। उसी के चलते आज उन्होंने अपनी अगली फिल्म “द वैक्सीन वार” का टीजर रिलीज कर दिया है और दर्शकों को फिल्म के बारे में बहुत सी बातें रिवील की है। इस फिल्म की टैगलाइन भी बहुत ही शानदार और जबरदस्त बनाई गई है जो बिल्कुल सही है।

बता दें कि यह इंडिया की पहली बायो साइंस फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में अहम किरदार में नाना पाटेकर नजर आएंगे।आज टीजर रिलीज करने के मौके पर निर्देशक ने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
