बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को एक बार फिर से भारत की नागरिकता मिल गई है। यह बात उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि अब “दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी”हैप्पी इंडिपेंडेंस डे जय हिंद।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर भी अपने भारतीय पासपोर्ट की फोटो शेयर की है। बता दे कि अक्षय कुमार अभी तक कैनेडियन कुमार के नाम से जाने जाते थे। यानी उनके पास कनाडा की नागरिकता थी 2019 से वह भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई कर रहे थे और अब वह उन्हें मिल गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने यह बात सबके साथ शेयर की है क्योंकि लोग अक्सर उन्हें कैनेडियन कुमार के नाम से ट्रोल किया करते थे।

बता दें कि एक समय ऐसा आया था। जब अक्षय कुमार बुरी तरह फ्लॉप हो चुके थे और उनकी फिल्में चलना बंद हो गई थी। तब उनके दोस्त की सलाह पर उन्होंने कनाडा की सिटीजनशिप ली थी। क्योंकि वह वहां जाकर अपना कैरियर आजमाना चाहते थे और काम करना चाहते थे। जिससे कि उन्हें वहां की नागरिकता लेनी पड़ी। लेकिन फिर उनकी फिल्में सुपरहिट होने लगी और उन्होंने कभी वहां जाने का नहीं सोचा। इसके बाद फिर वह भारतीय नागरिकता लेना चाहते थे लेकिन कुछ कारणों से इसमें अड़चन आती रही और अब उन्हें वापस भारतीय नागरिकता मिल गई।
