यह हफ्ता बॉलीवुड सिनेमा के लिए बहुत ही खास रहा है। इस हफ्ते बॉलीवुड के सुपरस्टार की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। एक के बाद एक फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हुई कुछ फिल्में एक ही डेट को रिलीज हुई और उनमें काफी संघर्ष रहा। लेकिन दर्शकों ने सारी फिल्मों को बराबर प्यार दिया और यह हफ्ता बॉलीवुड के लिए एक इतिहास बनकर रह गया। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और यह बॉक्स ऑफिस पर छा जाने में सफल रही हैं।

अगर फिल्मों की कमाई की बात करें तो 15 अगस्त के चलते “ग़दर 2” ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सबसे ज्यादा कमाई की वही “ओमजी 2” भी पीछे नहीं रही और “जेलर” ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

“गदर 2” की world-wide कमाई 250 करोड़ रुपए के आस पास बताई जा रही है। वहीं ओएमजी 2 भी पीछे नहीं रही। इसने भी अपना 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है गदर2 सबसे ज्यादा 15 अगस्त को चलने में सफल रही फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। दोनों फिल्मों के हाउसफुल रहने की वजह से सिनेमा घरों के मालिकों की भी चांदी चांदी हो गई है। छुट्टी वाले दिन लोग काफी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचे।

दोनों फिल्में किसी ना किसी वजह से थोड़ी संघर्ष में रही है लेकिन यह कमाई करने में पीछे नहीं रही। गदर2 की स्टोरी दर्शकों को थोड़ी कमजोर लगी। लेकिन दर्शकों ने ऐसे उतना ही प्यार दिया है और ओएमजी दो पहले से ही विवादों में होने के बाद भी सफल रही और अच्छी कमाई कर रही है। और वहीं अगर रजनीकांत की फिल्म जेलर की बात करें तो यह भी 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। यह भी सिनेमाघर में अच्छी चल रही है।

वहीं अगर इससे पहले की बात करें तो इससे पहले भी रिलीज हुई फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में भी अच्छी खासी कमाई की थी। और यह भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही थी। दर्शकों ने भी इसे काफी पसंद किया था। यह एक सिंपल सी लव स्टोरी है जिसमें डायरेक्शन में अपना तड़का लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *