पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बन रही है फिल्म जिसका टाइटल “कराची टू नोएडा” फाइनल हो चुका है। अब मेकर्स ने इस फिल्म का थीम सॉन्ग भी रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। सीमा हैदर किस तरह पाकिस्तान से भारत आई और उसने सचिन के साथ नोएडा में रहने का फैसला किया। किस तरह सीमा अपने बच्चों को भारत लेकर आई यह सब फिल्म में दिखाया जाएगा।

सीमा हैदर का नाम आज पूरे भारत और पाकिस्तान में जाना जाने लगा है। ऑनलाइन गेम खेलते हुए हुआ प्यार और फिर प्यार के लिए चार बच्चों की मां सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आ गई और यहां सचिन नाम के लड़के से उसने शादी भी कर ली। कुछ दिनों वह उसके साथ रही उसके बाद इसका पता सरकार को लगा। जिसके चलते सरकार ने उसे पूछताछ के लिए पकड़ लिया। क्योंकि यह मामला बहुत ही गंभीर था दोनों मुल्कों के बीच चलती तनातनी के चलते यह जरूरी था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ा गया। इस सभी के बीच में सीमा और सचिन पूरी तरह फेमस हो चुके हैं। पाकिस्तान वाले सीमा हैदर को बुरा भला कह रहे हैं। तो भारत ने उसे स्वीकार कर लिया है।

फिल्म में बताया जाएगा कि किस तरह 30 साल की सीमा हैदर 22 साल के सचिन के प्यार में पड़ी और 4 बच्चों को लेकर भारत आ गई अपने प्यार को पाने के लिए।

बता दें कि सीमा का पति सऊदी में काम करता है वह सीमा के साथ नहीं रहता था। इसी के चलते सचिन के करीब आ गई और अब भारत में आ चुकी है। सीमा और सचिन की लव स्टोरी इतनी फेमस हो चुकी है कि अब इन पर फिल्म तक बन रही है बताया जा रहा है कि सीमा हैदर को फिल्मों के ऑफर आने लगे हैं और कई बड़ी जॉब से ऑफर्स भी आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *