बॉलीवुड की क्वीन जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रानाउत इन दिनों साउथ इंडस्ट्री पर छाई हुई है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म “चंद्रमुखी 2” में काफी बिजी है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया गया है।

फिल्म के ट्रेलर में कहानी को थोड़ा क्लियर कर दिया गया है लेकिन कहानी अभी भी रहस्यमई बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी का तड़का भी नजर आया है। वही कंगना रनौत बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है।

फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जैसे ही रिलीज हुआ कुछ ही घंटे में इसे मिलियानों में व्यूज भी मिल चुके हैं और लोग इसे बहुत ही ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। अब कंगना रनौत और राघव के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म “चंद्रमुखी 2” , 19 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

इससे पहले मेकर्स दर्शकों का इंटरेस्ट बनाए रखने के लिए फिल्म से पोस्टर और कंगना रनौत के फर्स्ट लुक भी रिलीज कर चुके हैं। जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और चौका देने वाले हैं। फिल्म में कंगना रनौत एक नए रूप में नजर आएंगी। वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया है जो बहुत ही शानदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *